करिश्मा कपूर से जब डायरेक्टर ने तीस बार बदलवाए कपड़े, रेगिस्तान के गर्म रेत में एक्ट्रेस की हो गई थी ऐसी हालत

करिश्मा कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपनी फिल्मों से हर किसी का दिल जीता है. उनकी खूबसूरती पर हर कोई कायल हुआ. आज भी वह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार है. कपूर खानदान और फिल्मी बैकग्राउंड से होने की वजह से करिश्मा कपूर को एक्टिंग की बारीक नॉलेज है. यहां तक कि वह कभी भी फिल्मों में मेहनत से पीछे नहीं हटती थी. लेकिन आज हम आपको उन्हीं के किस्से के बारे में बताने वाले हैं. जिसमें करिश्मा कपूर ने जमकर पसीना बहाया. यह एक गाना दर्शकों के लिए तो यादगार रहा है लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा खुद करिश्मा के लिए यह गाना बहुत ही यादगार बन गया.
करिश्मा संग गाने में थिरके थे सुनील शेट्टी
दरअसल हम करिश्मा कपूर के गाने 'झांझरिया उसकी छनक गई' की बात कर रहे हैं. इस गाने में करिश्मा कपूर को सुनील शेट्टी के साथ में डांस करते हुए देखा गया. यह गाना साल 1996 में आई फिल्म 'कृष्णा' का है. इस गाने में करिश्मा कपूर का स्टाइल और अंदाज काफी ज्यादा बदला बदला नजर आया. बता दें कि इस गाने की शूटिंग के लिए राजस्थान की रेतीली लोकेशन चुनी गई.
सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर की केमिस्ट्री भी दर्शकों को आई पसंद
करिश्मा कपूर के इस गाने में बहुत सारे बैकग्राउंड डांसर्स भी रखे गए थे. लेकिन सबसे ज्यादा इस गाने में खास बात यह रही कि सुनील शेट्टी ने भी इसमें डांस किया. दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा लोगों को पसंद आई और यह गाना तो जबरदस्त था ही. लेकिन कभी आपने नोटिस किया हो तो इस गाने में करिश्मा कपूर को कई सारे अलग-अलग कॉस्टयूम में देखा गया.
50 डिग्री तापमान में करिश्मा को बदलने पड़े कई बार कपड़े
जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने जिस समय राजस्थान में इस गाने की शूटिंग की थी. उन दिनों वहां का तापमान 50 डिग्री के आसपास बना हुआ था. इतनी बड़ी गर्मी में करिश्मा कपूर को बार-बार ड्रेस चेंज करनी पड़ रही थी. यहां तक की ड्रेस की मैचिंग की ज्वेलरी और मेकअप भी उन्हें करना पड़ रहा था. इस दौरान गर्मी और पसीने से एक्ट्रेस की हालत खराब हो गई. लेकिन फिर भी एक्ट्रेस ले अपने चेहरे पर अपनी तकलीफों को दिखने नहीं दिया. करिश्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान इसी गाने पर बात करते हुए कहा था कि 'यह गाना हमेशा उनके दिल के बेहद करीब रहेगा.'


Click it and Unblock the Notifications