Kargil Vijay Diwas: देशभक्ति की इन फिल्मों के साथ हर कतरा बोल रहा 'वतन आजाद रहे तू'
'मैं लड़ जाना, मैं लड़ जाना, है लहू में इक चिंगारी,जिद से जुनून तक है जाना, हर कतरा बोल रहा' ..'उरी' फिल्म का ये गीत हर भारतीय के दिल में देशभक्ति के जज्बे को जगाने के लिए काफी है। कारगिल दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में सराबोर हर गीत और फिल्म हमें जरूर याद आते हैं।
भारतीय सिनेमा देश और भारतीय सैनिकों की वीरगाथा को देश भक्ति में डूबी हुई फिल्मों के जरिए लगातार सलाम करता आ रहा है। आज भारत के लिए ऐसा ही एक मौका है। कारगिल दिवस का ये दिन भला कोई कैसे भूल सकता है। हर साल 26 जुलाई को देश मेंं बड़े गौरव और सम्मान के साथ ये दिवस मनाया जाता है।

आज के दिन भारत ने 60 दिन से ज्यादा चले पाकिस्तान के साथ युद्ध में जीत हासिल की थी। कई सारे जवानों ने अपने प्राणों को देश के लिए कुर्बान कर दिया और ये कहते हुए अमर हुए कि 'ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू..मैं जहां रहूं मेरे साथ रहे तू'
आज के इस मौके पर कारगिल के बलिदान पर आधारित ये फिल्में देखना जरूर बनता है। जो एक बार फिर आपको भारतीय सैनिकों की वीरगाथा की याद दिलाती है, जो आज भी हर पल हमारी और देश की रक्षा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications