'जब वी मेट' के हिट होते ही डिप्रेशन में चली गई थी करीना कपूर, बोलीं- मुझे कोई उम्मीद नहीं थी

kareena kapoor jab we met

Kareena Kapoor Depression After Jab We Met: करीना कपूर खान बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ में अपने करियर की शुरुआत की थी। जब उन्होंने फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड डेब्यू किया तो उसके बाद उन्हें फिल्मों में कई सारे ऑफर मिलने लग गए थे। उन्होंने अपने करियर में भी काफी हिट फिल्में दी है।

हालांकि आज भी आपको बता दें कि करीना कपूर को फिल्म 'जब वी मेट' के लिए पसंद किया जाता है। इस फिल्म में उन्होंने चुलबुली गीत का किरदार निभाया और लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। लेकिन आपको बता दें की एक्ट्रेस ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि इस फिल्म की सफलता के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी।

'जब वी मेट' फिल्म में करीना कपूर को शाहिद कपूर के साथ में देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री भी सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म ने बाद में एक्ट्रेस को डिप्रेशन में डाल दिया। दरअसल इस फिल्म के कुछ ही महीना के बाद फिल्म 'टशन' रिलीज की गई थी। दोनों फिल्म की शूटिंग एक्ट्रेस ने तक़रीबन साथ में की थी।

करीना कपूर के लिए 'टशन' फिल्म काफी खास थी और इसके लिए उन्होंने अपना जीरो फिगर भी किया था। जिसकी खूब चर्चा भी हुई थी। करीना को उम्मीद थी कि यह फिल्म सबसे सफल साबित होगी और उनके करियर कोएक नई दिशा मिलेगी। हालांकि आपको बता दें कि जब यह फिल्म फ्लॉप हुई तो एक्ट्रेस को तगड़ा झटका लगा।

एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने खुलासा किया था कि वह 'टशन' को लेकर काफी गंभीर थी और बहुत उम्मीदें भी थी। 'जब वी मेट' को लेकर उन्हें कुछ खास आशा नहीं थी। लेकिन 'टशन' फिल्म फ्लॉप हुई और 'जब वी मेट' सुपरहिट हुई। एक्ट्रेस को काफी बुरा भी लगा और 6 महीने के लिए वह डिप्रेशन में चली गई।

More from Filmibeat

Read more about: kareena kapoor jab we met
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X