दादा राज कपूर ने रखा था करीना का नाम सिद्धिमा कपूर, मां बबीता ने रखा करीना, जानिए क्यों
करीना कपूर खान और सैफ अली खान 21 फरवरी को एक बेटे के माता पिता बने हैं और तब से उस बच्चे का नाम जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। लेकिन क्या आपको पता है कि करीना कपूर जब पैदा हुई थीं तो उनके दादाजी राज कपूर ने उनके जन्म पर उनका नाम क्या रखा था? करीना के जन्म लेते ही राज कपूर ने उनका नाम रखा था सिद्धिमा कपूर।
करीना कपूर का जन्म हुआ था 21 सितंबर 1980. इसी के छह दिन पहले, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर का जन्म हुआ था यानि कि 15 सितंबर 1980. इसलिए राज कपूर ने अपनी दोनों पोतियों का नाम रखा रिद्धिमा और सिद्धिमा।

इसका भी कारण दिलचस्प था। दरअसल, करीना कपूर (खान) और रिद्धिमा कपूर (साहनी) के जन्म के दौरान गणपति चल रहे थे। दोनों ही गणपति के दौरान हुईं इसलिए राज कपूर ने उस साल, आरके स्टूडियो में धूमधाम से गणपति महोत्सव मनाया और गणेश भगवान की दोनों पत्नियों रिद्धि और सिद्धि के नाम पर अपनी पोतियों का नाम रिद्धिमा और सिद्धिमा रख दिया।
लेकिन करिश्मा कपूर की मां, बबीता ने अपनी छोटी बेटी का नाम करीना रखा क्योंकि उसके जन्म के दौैरान वो Leo Tolstoy की किताब 'ऐना कैरानीना' और उन्हें करीना नाम बहुत पसंद आया।
इससे पहले करिश्मा कपूर को घर में सब प्यार से लोलो बुलाते थे। लोलो शब्द लोली से आया जो सिंधी में मीठी रोटी को कहते हैं। लोलो से मिलता जुलता नाम रखने के लिए करीना को सब बेबो कहने लगे। इसका कोई मतलब नहीं था।

बच्चों के साथ खेलते राजकपूर
रणबीर कपूर और करीना कपूर के साथ खेलते राज कपूर की ये तस्वीरें बहुत ही प्यारी हैं। करीना और रणबीर अकसर अपने बचपन की यादों में राज कपूर के साथ समय बिताने का ज़िक्र ज़रूर करते हैं।

वायरल है वीडियो
अपने पोते पोतियों के साथ खेलते हुए राज कपूर का ये वीडियो सिमी ग्रेवाल के टॉक शो से वायरल हुआ था। आज भी ये क्लिप यू ट्यूब पर मौजूद है जहां करीना और रणबीर अपनी तोतली सी बोलियों में राज कपूर का दिल बहला रहे हैं।

रिद्धिमा - सिद्धिमा
राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के साथ करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर।

एक साथ घूमता फिरता कपूर परिवार
गौरतलब है कि कपूर परिवार, बॉलीवुड के सशक्त संयुक्त परिवारों में से एक है। किसी ट्रिप के दौरान, ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ करीना और करिश्मा की ये प्यारी सी तस्वीर। साथ में रणबीर और रिद्धिमा भी हैं।

बर्थ डे पार्टी
चूंकि करीना और रिद्धिमा में ज़्यादा अंतर नहीं था, वो अकसर रणबीर के साथ खेलते हुए पुरानी तस्वीरों में नज़र आ जाती हैं। किसी बर्थ डे पार्टी के दौरान की ये तस्वीर।

ड्रामा क्वीन बेबो
इस तस्वीर को देखकर तो आज करीना भी खूब हंसती होंगी। ऐसा लगता है कि शायद वो किसी स्कूल फंक्शन के लिए तैयार हुई हैं।

Awww
भोली भाली जापानी गुड़िया जैसी तू! वाकई करीना की इस तस्वीर को देखकर बस यही गाना याद आता है। बचपन में वो किसी डॉल से कम नहीं दिखती थी और ये तस्वीर इस बात का सुबूत हैं।

करीना से मिले थे सलमान
बताईए अब करीना और सलमान की इस तस्वीर को देखकर कौन कहेगा कि आगे चलकर दोनों तेरी मेरी प्रेम कहानी जैसा चार्टबस्टर गाना देंगे और उनकी केमिस्ट्री का हर कोई फैन हो जाएगा।

करीना से सबसे ज़्यादा प्यार
करीना कपूर इसमें अपनी मम्मी की गोद में बैठी हैं और साथ में करिश्मा भी हैं। करिश्मा कपूर से करीना कपूर सबसे ज्यादा प्यार करती हैं और ये बात वो खुद भी हमेशा कहती हैं।

बेहद क्यूट
करीना की क्यूटनेस का भी जवाब नहीं है। उस जमाने में अगर स्टार किड को इतना लाइमलाइट मिलता जितना आज मिलता है तो शायद करीना अबराम और आराध्या से भी ज्यादा सुर्खियों में रहतीं।


Click it and Unblock the Notifications













