..................... Kareena Kapoor told her ex-boyfriend Shahid Kapoor the reason for her smile - Hindi Filmibeat

जब करीना कपूर ने एक्स-बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को बताया था अपनी मुस्कुराने की वजह, बोलीं- वो मेरी जिंदगी का...

Kareena Kapoor Shahid Kapoor

Kareena Kapoor Shahid Kapoor Relationship: करीना कपूर और शाहिद कपूर की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है। एक वक्त हुआ करता था जब दोनों ही एक दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए थे। दरअसल दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'फिदा' के सेट पर साल 2004 में शुरू हुई थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस लव स्टोरी की शुरुआत करीना कपूर की तरफ से हुई थी।

ये वो वक्त था जब करीना कपूर एक सफल अभिनेत्री बन गई थी और शाहिद कपूर अपनी शुरुआत कर रहे थे। इतना ही नहीं जब करीना कपूर ने पहली बार नेशनल टेलीविजन पर शाहिद कपूर के लिए अपना प्यार कबूल किया तो उन्होंने इस बारे में काफी बातें भी कही थी। इसके बाद वह काफी चर्चा में भी आ गई थी।

दरअसल करण जौहर के शो कॉफी विद करण के पहले सीजन में करीना कपूर से सवाल किया गया था कि क्या आप शाहिद कपूर को डेट कर रही हो? जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि "यह पहली बार है जब मैं टेलीविजन पर कह रही हूं कि हां वो एक ऐसा शख्स है जो मेरी लाइफ का सबसे अहम हिस्सा है।"

करीना कपूर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "आप मुझे देख सकते हो कि वो मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट की वजह है तो इसलिए वो मेरे लिए बहुत ज्यादा स्पेशल है।" हालांकि कॉफी विद करण के दूसरे सीजन में करीना कपूर और शाहिद कपूर दोनों साथ में पहुंचे थे। जहां पर दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा।

जब करण जौहर ने उनसे पूछा कि क्या आपको याद है कि इस रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई थी? कुछ फनी हुआ हो या फिर इन्होंने जब प्रपोज किया हो, इससे रिलेटेड कुछ मजेदार हो? तब करीना कपूर ने कहा कि "शायद आप मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं और शाहिद कपूर को तो कोई फिक्र ही नहीं थी।"

करीना कपूर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "2 महीने तक तो मैं शाहिद को चेज करती रही और मैं ही थी जो एसएमएस करती रहती थी। उनको कॉल करती थी और मिलने के लिए भी बुलाती थी। लेकिन फाइनली हम मिल गए और चीज शुरू हुई। लेकिन मैंने ही पहला मूव लिया था और इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाया था।"

Read more about: kareena kapoor shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X