..................... Kareena Kapoor started changing her habits for Shahid Kapoor, but her mother Babita did not approve of this relationship. - Hindi Filmibeat

सैफ नहीं शाहिद कपूर के लिए करीना कर बैठी थीं घर में बगावत, मां के खिलाफ जाकर उठाया था ये कदम

Kareena Kapoor, Shahid Kapoor

पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री करीना कपूर और शाहिद कपूर के रिश्ते से वाकिफ है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है और दोनों एक दूसरे के प्यार में भी पड़ गए थे. बता दे कि करीना कपूर तो शाहिद कपूर के प्यार में पूरी तरीके से पागल हो चुकी थी. लेकिन करीना कपूर की मां बबीता कपूर इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी. दरअसल शाहिद कपूर को वह बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी और दोनों के रिश्ते के खिलाफ थी.

शाहिद कपूर और करीना कपूर की थी गजब की बॉन्डिंग

करीना कपूर और शाहिद कपूर का रिश्ता बहुत ही ज्यादा चर्चा का विषय बना रहा था. दरअसल साल 2015 से पहले कई सारी एक्ट्रेसेस को शाहिद कपूर ने डेट किया और सबसे ज्यादा नाम उनका करीना कपूर के साथ में जोड़ा गया था. करीना कपूर और शाहिद कपूर की बॉन्डिंग भी लाजवाब थी. दोनों की जब वी मेट फिल्म भी हिट गई थी. दर्शकों को आदित्य और जीत की जोड़ी भी काफी ज्यादा पसंद आ गई थी.

मिलने के एक हफ्ते बाद ही दोनों करने लगे थे एक दूसरे को डेट

इतना ही नहीं एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि वह करीना कपूर से मिले तो उन्हें एक हफ्ते के अंदर ही डेट करने लग गए थे. एक्टर ने यह भी बताया कि शाहिद कपूर और करीना कपूर दोनों ही एक दूसरे से काफी ज्यादा डिफरेंट थे. शाहिद कपूर इंटरव्यू के दौरान बताते हैं कि करीना और उनके बीच में पहली नजर में प्यार हो गया था. शाहिद कपूर के कारण करीना कपूर अपनी आदतों में बदलाव करना शुरू कर चुकी थी.

शाहिद कपूर के लिए अपनी आदतों को बदलने लगी थी करीना

करीना कपूर वेजिटेरियन बनने लगी और भगवान में भी भरोसा करने लगी थी. लेकिन बाद में करीना कपूर की मां बबीता कपूर को शाहिद कपूर पसंद नहीं आए. वह इन दोनों के रिश्ते के खिलाफ हो गई. हालांकि शाहिद कपूर वैसे तो अच्छी खासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. लेकिनकरीना कपूर की मां बबीता उन्हें अपने स्टेटस का समझती नहीं थी. खबरों के अनुसार इसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया था.

Read more about: kareena kapoor shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X