जब शाहिद कपूर के प्यार में इस हद तक गुजर गई थीं करीना कपूर, बोलीं- मैंने 2 महीनों तक उसका पीछा किया लेकिन...

Kareena Kapoor Shahid Kapoor

करीना कपूर और शाहिद कपूर का रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं है। एक वक्त हुआ करता था जब दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे, लेकिन दोनों एक ना हो सके। इतना ही नहीं आपको बता दें कि करीना कपूर तो शाहिद कपूर के प्यार में इस कदर दीवानी हो चुकी थी कि उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया था।

बता दें कि करीना कपूर ने 'कॉफी विद करण 4' में शाहिद कपूर और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा था कि "वह मेरी जिंदगी में बहुत खास है और आप देख सकते हैं कि वह मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाला है। उसे देखकर मेरी आंखें चमकने लगती है और वह काफी स्पेशल है।"

करीना कपूर ने आगे बात करते हुए यह भी कहा था कि उन्होंने शाहिद कपूर का 2 महीने तक पीछा भी किया था। रिलेशनशिप में आने से पहले एक्टर को करीना से कोई भी मतलब नहीं था। करीना कपूर ने बताया था कि "2 महीने तक मुझे शाहिद का पीछा करना पड़ा था। वो मैं ही थी, जो उसको कॉल मैसेज किया करती थी और उससे मिलने के लिए भी पहल करती थी।"

करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लेकर बात करते हुए आगे यह भी कहा कि "वह थोड़ा शर्मीला था। रिश्ते की शुरुआत भी मैंने की थी और जब हम मिले तो चीजें शुरू हो गई।" बताया जाता है कि शाहिद के प्यार में करीना कपूर इतनी ज्यादा दीवानी हो चुकी थी कि उन्होंने नॉन वेज खाना भी छोड़ दिया था।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि जब से शाहिद कपूर को वह अपना दिल दे बैठी थी तभी से उनका विश्वास अध्यात्म की तरफ बढ़ता जा रहा था। हालांकि बाद में साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों के अनुसार उन दोनों के ब्रेकअप की वजह उनकी मां और बहन बनी। हालांकि शाहिद कपूर ने दावा किया था कि करीना ने उन्हें धोखा दिया था।

Read more about: kareena kapoor shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X