दिल्ली के CM से ज्यादा सैलरी लेती हैं सैफ-करीना के नवाब तैमूर अली खान की नैनी

सैफ अली खान बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं. उन्होंने साल 1991 में खुद से 10 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ में शादी रचाई. इस शादी से उन्हें सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए. लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया. जिसके बाद सैफ अली खान ने अपने से 10 साल छोटी करीना कपूर के साथ में शादी रचा ली और अब वह तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के पिता बन गए.
तैमूर नहीं किसी सेलिब्रिटी से कम
भले ही करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर काफी ज्यादा छोटे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर उनके फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है. अगर वह कहीं भी जाते हैं तो पैपराजी का कैमरा उन्हें हमेशा घेर लेता है और इसी के साथ साल तैमूर की नैनी की सैलरी की भी खूब इन दिनों चर्चा होती हुई नजर आ रही है.
तैमूर की नैनी की सैलरी की हो रही चर्चा
करीना कपूर और सैफ अली खान के फैंस इस बात से काफी ज्यादा रुचि लेते हैं कि तैमूर की नैनी की सैलरी कितनी होगी और आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं. सोशल मीडिया पर तैमूर की नैनी की सैलरी को लेकर काफी सारे दावे किए गए. कुछ लोग तो कह रहे थे कि सैलरी लगभग 50 से ₹60000 होगी. लेकिन अगर सच में देखा जाए तो तैमूर की नैनी की सैलरी बहुत ज्यादा है.
तैमूर की नैनी को मिलती है इतनी सैलरी
कुछ मीडिया खबरों की मानें तो तैमूर की नैनी को 1 महीने में 1 लाख 75 हज़ार रुपए तक की सैलरी मिलती है. लेकिन इसमें उनका ओवरटाइम भी शामिल हो जाता है. अगर उनकी सैलरी में ओवरटाइम शामिल ना किया जाए तो उनके 1 महीने की सैलरी 50 हज़ार रुपए बनती है. बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी ज्यादा तैमूर की नैनी 1 महीने की सैलरी कमा लेती है.


Click it and Unblock the Notifications











