जब चिढ़ते हुए करीना कपूर ने जब छीन लिया था ऐश्वर्या के हाथ से माइक, देखते रहे गए लोग मगर...

करीना कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने एटीट्यूड को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनी रहती है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और उन्हें हिंदी सिनेमा में बेबो के नाम से भी जाना जाता है। इसी के अलावा करीना कपूर की कई लोगों के साथ में कैट फाइट भी हो रखी है।
करीना का वीडियो वायरल
लेकिन इन दिनों रेडिट पर करीना कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इसमें उनका एटीट्यूड फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आया। दरअसल यह वीडियो उनके करियर के शुरुआती दिनों के दौरान का है। सबसे पहले करीना कपूर को ऋतिक रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है से ऑफर आया था और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। बाद में इस फिल्म से अमीषा पटेल ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसी साल करीना कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ रिफ्यूजी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया।
करीना को मिला था अवार्ड
एक तरफ तो करीना कपूर की फिल्म रिफ्यूजी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई तो वही अमीषा पटेल ने कहो ना प्यार है फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अमीषा पटेल को उस साल इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवार्ड मिले तो वही करीना कपूर को फेस ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला।
Kareena snatched Aishwarya’s mic, because she was so pissed she didn’t get best debut award
byu/que_mira_bobo10 inBollyBlindsNGossip
बेबो ने छीना ऐश्वर्या के हाथ से माइक
लेकिन जब अवॉर्ड फंक्शन रखा गया तो आपको बता दें कि अमीषा पटेल को डेब्यू ऑफ़ द ईयर का खिताब दिया गया था। तो वही बेबो को फेस ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने करीना कपूर को स्टेज पर बुलाया था और अवार्ड भी दिया था। लेकिन करीना कपूर का स्टेज पर जाने का अंदाज लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उनके चेहरे पर निराशा भी साफ नजर आ रही थी।
वीडियो देख लोगों ने लगाई करीना की क्लास
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब ऐश्वर्या ने करीना को स्टेज पर बुलाया और पुरस्कार दिया तो बेबो ने ऐश्वर्या के हाथ से माइक छीन लिया और थैंक यू बोलकर वहां से झट से चली गई थी। सोशल मीडिया पर करीना कपूर के एटीट्यूड को लेकर लोग जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं। बताया जाता है कि करीना कपूर का उन दिनों व्यवहार कुछ ऐसा ही था।


Click it and Unblock the Notifications