जब करीना कपूर ने गुस्से में जड़ दिया था बिपाशा बसु, सुसक-सुसक के खूब रोईं थी हसीना

Kareena Kapoor Slapped Bipasha Basu: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर हसीनाओं की कैट फाइट की खबरें सामने आती नजर आती है। जो कि बॉलीवुड गलियारों में आपकी तरह फैल जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही कैट फाइट के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं करीना कपूर और बिपाशा बसु से जुड़े किस्से की। साल 2001 में फिल्म अजनबी में दोनों ने साथ में काम किया। दोनों के बीच सेट पर विक्रम फडनिस की एक ड्रेस को लेकर लड़ाई हुई। बताया गया कि करीना ने बिपाशा को थप्पड़ जड़ दिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2002 में फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने कहा था कि बिपाशा को खुद के टैलेंट पर भरोसा नहीं है। उनकी पापुलैरिटी का स्तर सिर्फ यही पर आकर टिक गया है कि वह विक्रम फडनिस की एक ड्रेस को लेकर मुझसे लड़ पड़ी। यहां तक कि उन्होंने मेरे बारे में गलत तरीके से बयान बाजी की। इस बात से उनकी दूषित मानसिकता का पता चलता है।
दरअसल आपको बता दें कि करीना कपूर और बिपाशा बसु का झगड़ा फिल्म 'अजनबी' की शूटिंग के सेट पर हुआ। इसी दौरान बिपाशा बसु ने करीना कपूर को बिना बताए ही उनके स्टाइलिस्ट से कुछ ड्रेसेस ले ली थी। हालांकि इस बात पर करीना चिढ़ गई थी और उनको यह बिल्कुल भी गवारा नहीं था। तभी से दोनों के बीच में लड़ाई झगड़ा होने लगे। करीना ने तो बिपाशा के एक बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम की एक्टिंग को एक्सप्रेशन लेस कहकर उनका मजाक उड़ा दिया। इस पर बिपाशा बसु को काफी गुस्सा आ गया था।
ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि करीना कपूर ने बिपाशा बसु को काली बिल्ली भी कहा था और इससे बिपाशा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। इसके बाद करीना के साथ उनके रिश्ते बिगड़ते ही चले गए थे। जब बिपाशा बसु इससे आहत हुई तो उन्होंने करीना के साथ काम करना बंद कर दिया। बाद में करीना के पति सैफ अली खान के साथ बिपाशा को रेस 2, नहले पे दहला जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications