Viral Pics: करीना कपूर खान ने शेयर की बिकीनी योग वाली तस्वीर, ये एक्ट्रेस भी कर चुकी हैं बिकीनी योग
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स योग करती अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस मौके पर करीना कपूर खान ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसने इंटरनेट पर फिलहाल तबाही मचा दी है। करीना कपूर खान की ये तस्वीर वृक्षासन करते हुए है।
करीना कपूर खान, इस तस्वीर में समुद्र किनारे, बीच पर बिकीनी पहने हुए ये आसन करने की कोशिश कर रही हैं। ये तस्वीर करीना कपूर खान की किसी पुरानी ट्रिप से है।

बस करीना ने जब से ये तस्वीर शेयर की है, ये इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है। वैसे करीना कपूर पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो बिकीनी योग से लोगों को प्रेरित कर चुकी हैं। बॉलीवुड की कई हीरोइनें, समुद्र किनारे पानी में योग करने का आनंद ले चुकी हैं। देखिए तस्वीरें।

सोनाली सहगल
समुद्र किनारे योग का अभ्यास करतीं प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सहगल। सोनाली ने इसी फिल्म के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी।

योग ने की मदद
सोनाली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि योग ने लॉकडाउन के दौरान उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में काफी मदद की।

विद्या मालवडे
चक दे इंडिया एक्ट्रेस विद्या मालवडे ने कुछ सालों पहले स्विमिंग पूल में योग करती अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।

समुद्र किनारे योग
विद्या समुद्र किनारे भी योग मुद्राओं में अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। विद्या चक दे इंडिया में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान के रूप में दिखाई दी थीं।

पूजा बत्रा
एक्ट्रेस पूजा बत्रा भी स्विमिंग पूल के किनारे शानदार योग मुद्राओं में अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

दिशा पाटनी
बिकीनी क्वीन दिशा पाटनी, समुद्र के बीच में कुंग फू योग करते हुए।

मलाईका अरोड़ा
अपने बेटे अरहान के साथ समुद्र के बीच में योग अभ्यास करते हुए मलाईका अरोड़ा। अरहान, ध्यान मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं।

एक और मुद्रा
ये तस्वीरें, मलाईका अरोड़ा की एक ट्रिप के दौरान की है। एक और योग मुद्रा में मलाईका अरोड़ा।

जैकलीन फर्नांडीज़
जैकलीन फर्नांडीज़ भी अपनी बाली ट्रिप के दौरान, समुद्र किनारे बिकीनी में योग मुद्राओं का अभ्यास कर चुकी हैं।

शेनाज़ ट्रेज़रीवाला
शाहिद कपूर की इश्क विश्क एक्ट्रेस शेनाज़ ट्रेज़रीवाला भी बिकीनी में योग अभ्यास करती दिख चुकी हैं।

स्विमिंग पूल में योग
ये तस्वीर शेनाज़ ने स्विमिंग पूल में योग करते हुए शेयर की है।

कविता कौशिक
टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक भी योग को अपने जीवन का हिस्सा मानती हैं और अक्सर योग करती दिख जाती हैं।

शानदार तस्वीर
समुद्र के किनारे योग अभ्यास करती कविता कौशक की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर।

शमा सिकंदर
एक्ट्रेस शमा सिकंदर भी समुद्र किनारे, ध्यान मुद्रा में अपनी ये तस्वीर शेयर कर चुकी हैं।

आशका गोरिडया
समुद्र किनारे बिकीनी में योग करती टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया की तस्वीर।

सलमा हाएक
मॉडल एक्ट्रेस सलमा हाएक भी समुद्र के पानी में योग अभ्यास का सुख ले चुकी हैं।

बीच पर ध्यान
बीच पर ध्यान मुद्रा का अभ्यास करती सलमा हाएक की एक तस्वीर।


Click it and Unblock the Notifications











