पक्के दोस्त से दुश्मन बने ये सितारे, एक झटके में टूट गया याराना... एक ने तो पीकर मारे चांटे

पूरे भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. 2023 में इस साल 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया गया. यहां तक कि बॉलीवुड सितारे भी अपने दोस्तों के साथ में मिलजुल कर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो पहले काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बाद में उनके बीच में ऐसी दरार आई कि उनकी सालों पुरानी दोस्ती भी एक झटके में टूट गई.
दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ
दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का उसकी अच्छी दोस्त हुआ करती थी. लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों की दुश्मनी का कारण रणबीर कपूर थे क्योंकि कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें सामने आ चुकी थी. लेकिन कैटरीना से पहले दीपिका, रणबीर कपूर को डेट कर रही थी.
ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी
ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी की दोस्ती के भी बॉलीवुड में खूब चर्चा हुआ करते थे. लेकिन शाहरुख खान की फिल्म चलते चलते में ऐश्वर्या को बाहर कर दिया गया था और रानी मुखर्जी को लीड किरदार में ले लिया गया था. जिस वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई. बाद में ऐश्वर्या ने रानी को अपनी शादी में इनवाइट नहीं किया और बाद में उनकी दोस्ती पहले जैसी बिल्कुल भी नहीं रही.
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर
एक वक्त हुआ करता था जब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बेहद ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे. लेकिन फ्लाइट में झगड़े के बाद में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई. जिसके बाद में उनकी दोस्ती दुश्मनी में तब्दील हो गई और दोनों अब एक दूसरे से दूरियां बनाए रखते हैं.
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
एक दौर हुआ करता था जब शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन दोनों ही गहरे और जिगरी यार हुआ करते थे. यहां तक कि दोनों की दोस्ती की मिसाल भी दी जाती थी. लेकिन जब अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक की शादी में शत्रुघ्न को इनवाइट नहीं किया तो एक्टर काफी खफा हो गए थे. जिसके बाद में उनकी दोस्ती में दरार पड़ गई.
शाहिद कपूर और करीना कपूर
शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती थी. दोनों के अफेयर के भी चर्चा हुआ करते थे. दोनों ने काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया और बाद में ब्रेकअप हो गया. बता दें कि दोनों के ब्रेकअप से फैंस का दिल टूट गया था और ब्रेकअप के बाद में दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए.


Click it and Unblock the Notifications