सौतेली बेटी सारा अली खान की मां बनने के लिए तैयार करीना कपूर खान... लेकिन रख दी ये एक शर्त

करीना कपूर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आज के समय में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने सैफ अली खान के साथ में शादी रचाई। लेकिन आपको बता दें कि सैफ अली खान ने पहले अमृता सिंह के साथ में शादी रचाई थी। उनसे उन्हें दो बच्चे यानी कि सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए। लेकिन जब से सैफ अली खान की करीना से शादी हुई है तभी से सारा के साथ में उनके रिश्ते को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं।
करण जौहर ने करीना कपूर से पूछा बेहद ही टेढ़ा सवाल
लेकिन अब हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 8 के एक नए एपिसोड के दौरान करीना कपूर और आलिया भट्ट नजर आए। जहां पर करण जौहर ने उनसे काफी सारे सवाल किया। करण जौहर ने सवाल किया कि अगर आपसे किसी भी फिल्म में सारा अली खान की मां का किरदार निभाने को कहा जाए तो वह क्या करेगी? जिस पर करीना ने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे लगता है कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और मैं सभी उम्र के लोगों का किरदार निभाने में सक्षम हूं।"
सारा अली खान की मां बनने को तैयार है करीना कपूर
बाद में करण जौहर ने फिर पूछा कि तो क्या आप इसके लिए तैयार हैं? जिस पर करीना कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि "मैं एक्टिंग के लिए किसी भी चीज के लिए हमेशा तैयार रहती हूं।" दरअसल आपको बता दें कि अक्टूबर साल 2012 में करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ में अपने 5 साल के रिलेशनशिप को शादी में तब्दील कर लिया था।
सैफ अली खान ने अमृता सिंह से ले लिया था तलाक
लेकिन आपको बता दें कि सैफ अली खान की शादी पहले अमृता सिंह के साथ में हुई थी और साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। अमृता सिंह और सैफ अली खान के दो बच्चे हैं जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। इब्राहिम अली खान तो करण जौहर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे।
लाइमलाइट में रहते हैं करीना कपूर के दोनों बेटे
इतना ही नहीं है सैफ अली खान और करीना कपूर के दो बेटे हो चुके हैं जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है। तैमूर अली खान का जन्म साल 2016 में हुआ और जहांगीर अली खान का जन्म साल 2021 में हुआ। करीना कपूर के दोनों ही बेटे काफी ज्यादा लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं।
करीना कपूर का वर्क फ्रंट
अगर हम करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में ओटीटी डेब्यू करते हुए उनकी एक वेब सीरीज रिलीज हुई है जिसका नाम जाने जान है। इस फिल्म को 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इसी के अलावा करीना कपूर के पास में द क्रू नामक एक फिल्म भी है। इस फिल्म में कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और तब्बू भी नजर आने वाली है। फिल्म को 22 मार्च 2024 को रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications