..................... Kareena Kapoor said about Sara Ali Khan and Ibrahim I would never be able to be their mother - Hindi Filmibeat

मैं अमृता के बच्चों की कभी मां नहीं बन पाऊंगी... करीना कपूर खान ने पहले ही कर दिया था क्लियर

Kareena Kapoor Saif Ali Khan Sara Ali Khan

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। पहले तो उन्होंने अपने से 10 से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ में शादी की और फिर कुछ सालों बड़ों ने तलाक देकर अपने से 10 साल छोटी एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ में शादी कर ली।

सैफ अली खान को पहली शादी से दो बच्चे हुए जिनका नाम इब्राहिम अली खान और सारा अली खान है। लेकिन क्या आपको पता है कि सैफ अली खान की दूसरी पत्नी यानि कि करीना कपूर खान अपने सौतेले बच्चों के साथ कैसा बर्ताव करती है। वैसे तो करीना कपूर को अक्सर सौतेली बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को लेकर बात करते हुए देखा जाता है।

लेकिन आपको बता दें कि एक बार करीना कपूर ने मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान और इब्राहिम को लेकर बात की थी। करीना कपूर ने कहा था कि उन्होंने सैफ अली खान, सारा और इब्राहिम से यह कह रखा है कि वह उनकी सिर्फ दोस्त बन सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं कभी भी उनकी मां नहीं बन सकती हूं।

करीना कपूर ने इसके पीछे का कारण भी बताया और कहा कि सारा अली खान और इब्राहिम के पास में एक अच्छी मां है और उन्होंने उन्हें बहुत ही अच्छे तरीके से पाला पोसा है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह उन दोनों की सिर्फ दोस्त बनना चाहती हैं। करीना कपूर ने इस पर कहा था कि वह उनसे बहुत प्यार करती है और जब भी उन्हें जरूरत होगी तो वह सलाह जरूर देंगी।

करीना कपूर ने आ गई यह भी कहा था कि सारा अली खान मुझे हमेशा खड़ी होकर आदाब किया करती थी। सारा को जब भी मन होता है तो वह मुझे कॉल करती है और मुझसे बात करती है। करीना कपूर और उनके सौतेले बच्चों के बीच में काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X