Waooo ये है करीना कपूर का 25 साल पुराना इंटरव्यू..
करीना कपूर बचपन से ही सुपरस्टार थीं, उनके पहले इंटरव्यू को पढ़कर आप भी मानेंगे कि वो बचपन से ही सुपरस्टार थी।
करीना कपूर सुपरस्टार हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें भी बचपन से ही पता था कि वो आगे जाकर बॉलीवुड पर और लोगोें के दिलो पर राज करने वाली हैं। अगर आपको विश्वास ना हो तो हम करीना की आज से लगभग 25 साल पुरानी इंटरव्यू लेकर आए हैं।
[इनका स्टाइल है अलग...एक्सप्रेशन की तो हैं QUEEN..तस्वीरें]
करीना कपूर के इस बचपन के इंटरव्यू को बढ़कर आप भी मानेंगे कि वाकई उनका हमेशा से कोई जवाब नहीं है।इस इंटरव्यू में करीना ने करिश्मा कपूर, मां बबीता से लेकर अपनी हर पसंद नापसंद के बारे में खुलकर बात की है। आपको भी इसे पढ़कर वाकई मजा आ जएगा।
करीना की फेवरिट मि. इंडिया
बेबी करीना को फिल्में देखना हमेशा से पसंद था जी हां उन्होंने यहां तक कि मि.इंडिया 5 बार देखी थी। और जब उन्होंने ये कहा तो उनकी मां बबीता ने ये सीक्रेट बताया कि कपूर फैमिली की श्रीदेवी पर्सनल फेवरिट हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों की श्रीदेवी फेवरिट हैं।

इंटरव्यू में मम्मी का मजाक
करीना की क्यूटनेस का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जब उनसे पूछा गया कि वो अपनी मां के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने कहा कि 'वो तो अलग हैं..आप उनके हेयरस्टाइल और कपड़े देखो..मुझे तो श्रीदेवी जैसा बनना है'।
अपनी पढ़ाई पर
ऐसा नहीं कि करीना को एक्टिंग का शौक था तो उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया। अपनी पढ़ाई पर उन्होंने कॉन्फिडेंस से कहा कि 'मैं अपनी पढ़ाई करती हूं और लोलो पढ़ाई में पूरी मदद करती है। मम्मी पढ़ाई को लेकर बहुत ही सीरियस हैं लेकिन लोलो और भी ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं।
करीना कपूर की सेंस ऑफ ह्ययूमर और प्रजेंस ऑफ माइंड का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पापा के बारे में पुछने पर उन्होंने कहा कि 'मैं सिर्फ लोलो और मम्मी के बारे में बात करूंगी..पापा के बारे में नहीं'
बड़ी होकर वो एक्टिंग करेंगी या नहीं इस पर भी क्यूट बेबो ने कॉन्फिडेंस के साथ कहा था कि वो बड़ी होकर सुपरस्टार बनेंगी और वो बहुत ही अच्छी डांसर भी हैं।
खैर इसमें तो कोई शक नहीं है कि उन्होंने अपने सपने को पूरा किया और बड़ी होकर सुपरस्टार भी बनीं और लोगों का भरपूर प्यार भी उन्हें मिला।
इस बेबी करीना से किसी को प्यार कैसे नहीं होगा। उनकी आप बचपन की तस्वीरें देखेंगे तो भी Awww किए बिना रह नहीं पाएंगे।
ये रहा करीना कपूर का 25 साल पुराना इंटरव्यू जिसे कुछ इस तरह से पब्लिश किया गया था । अब इसे पढ़ना वाकई इंज्वॉय करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications


















