ढलती उम्र में फिर से सैफ अली खान और अमृता सिंह को दोस्त बनना चाहती हैं करीना कपूर, बोलीं- मैं उनकी...

Kareena Kapoor Khan On Saif Ali Khan Amrita Singh Friendship: करीना कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने खुद से 12 साल बड़े एक्टर सैफ अली खान के साथ में शादी रचाई। सैफ अली खान ने पहले तो अपने से कई साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ में शादी की और उनसे उन्हें दो बच्चे भी हैं। लेकिन बाद में करीना कपूर से शादी की और अब दोनों के दो बेटे हैं।
लेकिन करीना कपूर ने साल 2008 में पीपल मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह के बारे में बात की थी। इस पर करीना कपूर ने कहा था कि "मैं चाहती हूं कि अमृता को हमेशा सम्मान मिले और मेरे पैरंट्स ने मुझे यही सिखाया है। यह सिर्फ एक शादी थी जो कि कामयाब नहीं हो पाई।"
करीना कपूर इस पर आगे बात करते हुए कहती है कि "मैं हमेशा से सैफ अली खान को अमृता के साथ में दोस्ती करने के लिए कहा है क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि यह बहुत अच्छा रहेगा। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें बस समय की जरूरत है। मैं इस बात का सम्मान करती हूं कि सैफ अली खान पहले शादीशुदा थे और उनके दो प्यार से बच्चे भी हैं।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं अमृता सिंह की बहुत बड़ी फैन रह चुकी हूं और मैं उनसे कभी मिली भी नहीं। लेकिन उनकी फिल्मों से उनको बहुत अच्छे से जानती हूं। मेरे लिए सैफ अली खान की जिंदगी में अमृत का हमेशा से एक महत्वपूर्ण स्थान रहेगा और मैंने सैफ को यह बताया हुआ है। क्योंकि सैफ की वह पहली बीवी और उनके बच्चों की मां है।"


Click it and Unblock the Notifications











