..................... Kareena Kapoor revealed what she was most afraid of about Shahid Kapoor kareena kapoor on shahid kapoor - Hindi Filmibeat

करीना कपूर को शाहिद कपूर की इस बात से लगता था बेहद डर, ब्रेकअप के कई साल बाद...

Kareena Kapoor, Shahid Kapoor

एक वक्त हुआ करता था जब करीना कपूर और शाहिद कपूर दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। बॉलीवुड गलियारों में दोनों के प्यार के किस्से खूब मशहूर हैं। बता दे कि दोनों ने साथ में फिल्म फिदा में पहली बार काम किया और धीरे-धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे। बाद में उन्होंने कहीं और फिल्मों में काम किया और जब फैंस को उनके रिश्ते के बारे में पता चला तो वह भी उनकी शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड थे।

करीना ने शाहिद के साथ अपने रिश्ते पर की खुलकर बात

लेकिन आपको बता दें कि जब करीना कपूर और शाहिद कपूर की ब्रेकअप की खबर सामने आई तो सभी फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए थे। बता दें कि दोनों सितारों का रिश्ता जब वी मेट फिल्म के दौरान ही टूट गया था। लेकिन इसका उन्होंने फिल्म पर कोई भी असर नहीं होने दिया। लेकिन आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक अपने इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।

करीना ने शाहिद को बताया सिर्फ अपना दोस्त

बता दे कि करीना कपूर ने कुछ साल पहले ही कॉस्मापॉलिटन को एक इंटरव्यू दिया था जहां पर उनसे सवाल किया गया था कि उन्होंने शाहिद कपूर के लिए ऐसा क्या किया जो इंपॉर्टेंट हो। जिसके जवाब में करीना कपूर ने हंसते हुए कहा कि कुछ भी नहीं। करीना कपूर ने इस थ्रोबैक इंटरव्यू में यह भी कहा कि हमारा रिश्ता वैसा था ही नहीं जैसा दिखता था। रोमांस का पार्ट शुरू करने के लिए यह काफी ज्यादा जल्दी था। उस समय हम दोनों अपने काम में काफी ज्यादा व्यस्त हुआ करते थे और इस पर ध्यान देने का हमें समय ही नहीं मिला। हम लोग उस वक्त हम सिर्फ अच्छे दोस्त से थोड़े से ज्यादा थे।

करीना कपूर को शाहिद की इस बात से लगता था डर

इसी इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने यह भी कहा था कि उन्हें फिल्म देखते हुए शाहिद कपूर के साथ में वक्त बिताना काफी ज्यादा अच्छा लगता था। दोनों फेम एड लेब जाकर फिल्म देखा करते थे और कभी-कभी तो रात के अंधेरे में घूमने भी चले जाया करते थे। लेकिन इसी दौरान करीना कपूर को शाहिद कपूर की एक बात से काफी ज्यादा डर लगा करता था। बता दें कि यह डर स्पीड और हाइट का था। दरअसल करीना कपूर को शाहिद कपूर की बाइक को लेकर डर लगता था। एक्ट्रेस ने तो यह भी बताया था कि इसी के चलते वह कभी भी शाहिद कपूर की बाइक पर नहीं बैठी थी।

Read more about: kareena kapoor shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X