जब गर्लफ्रेंड के साथ इस हालत में थे सैफ अली खान, साथ में थीं करीना कपूर और फिर...

करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने काफी हिट फिल्मों में भी काम किया है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही है।
करीना कपूर ने अपने से 10 साल बड़े सैफ अली खान के साथ में शादी रचाई और चर्चा में आ गई। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि करीना एक बार सैफ अली खान और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ में डबल डेट पर चली गई थी। जहां पर उनके साथ शाहिद कपूर भी थे और यह खुलासा एक बार खुद करीना कपूर ने ही किया था।
दरअसल ये बात साल 2006 की है। इस दौरान करीना कपूर फिल्म ओमकारा में काम कर रही थी और शाहिद कपूर को डेट भी कर रही थी। लेकिन इस फिल्म में वह सैफ अली खान के अपोजिट में काम कर रही थी। लेकिन करीना कपूर ने फिल्म फेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह और शाहिद सैफ अली खान और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ में डबल डेट पर गए थे।
दरअसल उस वक्त सैफ अली खान इटालियन मॉडल रोजा कैटालॉनो को डेट कर रहे थे। सैफ अली खान और अमृता सिंह का उस वक्त तलाक भी हो चुका था। तलाक होने के बाद सैफ अली खान भी रोजा को डेट करने लगे थे। इस पर बात करते हुए करीना ने कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि सैफ अली खान उस समय पिछली गर्लफ्रेंड के साथ में थे और मैं किसी और के साथ। यह काफी ज्यादा अजीब है कि हम साथ में डिनरपर गए थे।
करीना कपूर ने इस पर आगे कहा कि यह काफी मुश्किल था और अब जब मैं सैफ अली खान को उस बारे में बताती हूं तो वह कहते हैं कि उन्हें कुछ भी याद नहीं है। सैफ अली खान ने बहुत ही आसानी से इस किस्से को मिटा दिया है। लेकिन इसी डबल डेट के कुछ महीने बाद करीना और शाहिद कपूर के अलावा सैफ अली खान और रोज का भी ब्रेकअप हो गया था।
इतना ही नहीं इसके 1 साल बाद ही सैफ अली खान और करीना कपूर के अफेयर की खबरें आने लगी थी। दोनों का अफेयर साल 2007 में फिल्म स्टेशन के सेट पर शुरू हुआ और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। सैफ अली खान से ब्रेकअप के बाद में रोज भी वापस इटली चली गई थी और अब उनकी शादी भी हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications




