शाहिद-सैफ नहीं बल्कि ये एक्टर है करीना कपूर का पहला प्यार, 13 साल की उम्र में कर बैठी ये काम

करीना कपूर खान बॉलीवुड की एक फेमस अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपनी एक्टिंग के चलते दर्शकों का काफी दिल जीता है। लेकिन इसी के अलावा करीना कपूर ने अपनी एक्टिंग के चलते भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म रिफ्यूजी से की थी। अभी तक करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी हिट फिल्में दे चुकी हैं। हाल ही में करीना ने सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' से ओटीटी डेब्यू किया।
कौन है करीना कपूर का पहला प्यार?
बता दे कि करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ में शादी रचाई और अब उनके दो बच्चे भी हो चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि करीना कपूर को 13 साल की उम्र में एक एक्टर से बेइंतहा प्यार हो गया था। लेकिन यह एक्टर शाहिद कपूर या फिर सैफ अली खान नहीं थे। आज हम आपको इसी बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
करीना ने पहले प्यार का खुद किया खुलासा
दरअसल साल 2003 में रेडिफ के साथ में एक पुराने इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप और सैफ अली खान से शादी से पहले वह एक एक्टर से बेइंतहा प्यार करने लगी थी। एक्ट्रेस ने उसे एक्टर को अपना सोलमेट तक कह दिया था। बता दे कि यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि विक्की निहलानी हैं।
करीना का 13 साल की उम्र का प्यार
इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया कि "विक्की निहलानी और मैं एक तरीके से सोल फ्रेंड हुआ करते हैं। वह हमेशा मेरे साथ में खड़ा रहा और वह मेरा पहला प्यार है। यह मेरा 13 साल की उम्र का प्यार है।" जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि उन्होंने आगे के लिए क्या प्लानिंग की हुई है तो करीना कपूर ने बताया कि "भविष्य के लिए कुछ भी तय नहीं होता है।
करीना कपूर का विक्की ने तोड़ा था दिल
करीना कपूर ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि अभी मैं अपने करियर पर काम कर रही हूं। हम अभी भी! काफी अच्छे दोस्त बनकर साथ में है।" विक्की एक दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी के बेटे हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद विक्की ने इटालियन महिला जस्टिन रुमेउ से शादी रचा ली थी। बाद में करीना मशहूर एक्टर शाहिद कपूर को डेट करने लगी और दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने सैफ अली खान से शादी रचाई।


Click it and Unblock the Notifications














