जब करीना कपूर ने हॉट लड़के के लिए छोड़ दिया था बॉयफ्रेंड, खुद किया था खुलासा

Kareena Kapoor Dumped Her Boyfriend: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी सितारे बहुत ही जल्दी रिलेशनशिप में आ जाते हैं और उतनी ही जल्दी दोनों के ब्रेकअप भी हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक हॉट लड़के के लिए अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं करीना कपूर की।
करीना कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वैसे तो अक्सर वह अपने रिलेशनशिप और अफेयर्स को लेकर चर्चा का विषय बनती नजर आती है। लेकिन उन्होंने नेहा धूपिया के शो के दौरान एक बार अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे किए थे।
'गिल्टी और नॉन गिल्टी' नाम के शो के दौरान एक मजेदार सेगमेंट में करीना कपूर से होस्ट ने उनकी लाइफ को लेकर कई मजेदार सवाल किए। होस्ट ने एक्ट्रेस से पूछा कि "क्या बहुत सारे पैसे के लिए वह खराब स्क्रिप्ट के लिए हां कह चुकी हैं?" करीना ने इस पर जवाब देते हुए हामी भरी और कहा कि उन्होंने कभी भी को-स्टार का नाम सुनकर किसी फिल्म को मना नहीं किया।
इसी दौरान करीना कपूर से होस्ट ने पूछा कि 'क्या उन्होंने कभी भी किसी हॉट लड़के के लिए अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ा है?" इस पर करीना कपूर ने पहले तो अगल-बगल देखा और फिर थंब्स अप के साथ में इस सवाल का जवाब दिया था। एक्ट्रेस का सीधा मतलब यही था कि उन्होंने ऐसा किया है। बाद में एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने अपने एक बॉयफ्रेंड की यादों को संभाल कर रखा है तो करीना ने इस पर नहीं बताया।


Click it and Unblock the Notifications