फ़िल्म एतराज़ के बाद प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर का वो झगड़ा जिसके बाद एक दूसरे की शक्ल...

Kareena Kapoor

साल 2004 के दौरान अब्बास मुस्तान के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म एतराज़ में अक्षय कुमार के साथ साथ करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी नज़र आयी थी। इन सितारों की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था और यह फ़िल्म सुपरहिट तो नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद लोगों को ख़ूब पसंद आयी थी। लेकिन जब यह फ़िल्म रिलीज़ हुई तो उसके बाद प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच कुछ अनबन हो गई और बेल्जियम में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान दोनों का काफ़ी तगड़ा झगड़ा भी हुआ। लेकिन अब 19 सालों बाद करीना कपूर ने अपनी इस कैट फाइट को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।

करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ मनमुटाव को लेकर की बात

दरअसल हाल ही में करीना कपूर ने मिड डे को एक इंटरव्यू दिया जिसमें इन सभी बातों को एक्ट्रेस ने अब वह बताया है। इतना ही नहीं करीना कपूर ने यह भी बताया कि प्रियंका और उनके बीच में कभी भी कोई ऐसा मनमुटाव नहीं रहा। लेकिन साल 2019 में कॉफ़ी विद करण के एक एपिसोड के दौरान करीना और प्रियंका साथ में नज़र आयी थी और दोनों ने अपने इस कथित झगड़े को लेकर भी बातें बताई।

अपनी कैट फाइट को लेकर बताई झूठी अफवाहें

करीना कपूर ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बेल्जियम के एंटवर्प शहर में कॉन्सर्ट वाली बात पूरी तरीक़े से झूठी है। करीना ने इस पर कहा कि "नहीं यह सब बकवास है। जब मैंने इन सभी बातों को सुना तो मेरे दिमाग़ में यही आया कि यह सब क्या चल रहा है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी में इस तरीक़े की 1 एनर्जी होती है। आप समझ सकते हैं कि हम सभी के अंदर ख़ुद को साबित करने की 1 ललक होती है।"

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का करियर

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा एक ही दौर की फ़िल्म इंडस्ट्री की टॉप हसीनाएँ रही है। करीना कपूर ने साल 2000 में रिफ्यूजी फ़िल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया तो वही पूर्व मिस वर्ल्ड रही प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में हीरो-लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने सितारों की कैट फाइट को लेकर की बात

जब करीना कपूर से इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि इंडस्ट्री में आपस में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच में किस तरीक़े से कॉम्पिटिशन होता है तो एक्ट्रेस ने 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में होने वाली कैट फाइट पर भी चुप्पी तोड़ी। करीना कपूर ने बताया कि "90 का दशक हमेशा कैट फाइट से भरा रहा था और अगर कुछ भी बोल दिया तो ज़रूर झगड़ा होना था। लेकिन आज के वक़्त में उन चीज़ों के बारे में सुनाई भी नहीं पड़ता है। यह सब चीज़ें अभी भी होती है लेकिन थोड़ी कम हो गई है।"

खुद के काम को लेकर भी करीना कपूर ने किया खुलासा

करीना कपूर ने अपने 20-30 साल की उम्र के बारे में भी बताया और कहा कि "जब मैं पीछे मुड़कर देखा करती हूँ तो ऐसा लगता है कि मैं बस लगातार भागती चली जा रही थी। मैं बस ख़ुद को साबित करना चाहती थी।मैं हमेशा सेबेस्ट बनना चाहती थी।"

More from Filmibeat

Read more about: kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X