जब करीना कपूर ने इस एक्टर के साथ काम करने से साफ किया था इंकार, बोलीं- वो एक्सप्रेशनलेस है...

kareena kapoor koffee with karan

Kareena Kapoor John Abraham Cold War: अक्सर देखा जाता है की फिल्म इंडस्ट्री में हसीनाओं के बीच में कैट फाइट होती रहती है। कई सारी हसीनाएं तो ऐसी हैं जिनकी आपस में बिल्कुल बनती ही नहीं है। हालांकि आज हम अभिनेत्रियों की कैट फाइट की नहीं बल्कि जॉन अब्राहम और करीना कपूर की बात करने वाले हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक बार जॉन अब्राहम और करीना कपूर के बीच में अनबन हुई थी। इसी के चलते करीना कपूर ने जॉन अब्राहम के साथ में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। इसी के अलावा करीना कपूर ने जॉन अब्राहम की एक्टिंग स्किल्स पर भी सवाल उठाए थे और यहमामला काफी सुर्खियों में रहा।

टीवी शो कॉफी विद करण के दौरान करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि वह जॉन अब्राहम के साथ में काम नहीं करना चाहती थी। इस बात को सुन हर कोई हैरान हो गया था। करीना ने एक्टर के साथ काम करने को लेकर कहा था कि वह एक्सप्रेशनलेस है। हालांकि इस पर एक्टर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया और बताया जाता है कि इसी के चलते दोनों साथ में कभी भी नजर नहीं आए।

इतना ही नहीं है जब कॉफी विद करण में जॉन अब्राहम पहुंचे थे तो उनसे सलमान खान के वर्ल्ड टूर को लेकर सवाल किया गया। तब करीना कपूर के नाम का भी जिक्र हुआ। तब करण जौहर ने उनसे पूछा कि आप सब लोगों से इतना दूर क्यों रहते हो और इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि जल्दी सो कर जल्दी उठना उनकी आदत है और इसी के चलते वह लोगों के साथ हैंग आउट नहीं करते।

इतना ही नहीं कॉफी विद करण शो के दौरान करण जौहर ने शाहिद कपूर और करीना को लेकर भी सवाल किया था कि आखिरकार उन्हें दोनों से दिक्कत क्या है। जिस पर जॉन अब्राहम ने जवाब देते हुए कहा था कि दोनों बहुत ही ज्यादा स्वीट है लेकिन शाहिद कपूर ज्यादा स्वीट है। करीना कपूर के सवाल पर उन्होंने नो कमेंट्स कहकर इसको टाल दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X