अपनी पहली फिल्म में ही रोमांटिक सीन्स देने से करीना कपूर ने कर दिया था मना, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड की फिल्मों और रोमांटिक सीन्स का चोली-दामन का साथ होता है। किसी भी लव स्टोरी वाली फिल्म को रोमांटिक सीन्स के बिना अधूरा माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है फिल्मी पर्दे पर बिंदास और बोल्ड सीन्स करने वाली करीना कपूर ने अपनी पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ रोमांटिक सीन्स करने से मना कर दिया था। इसकी वजह जानकार आपको काफी हैरानी भी होगी। करीना कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ अपनी डेब्यू फिल्म 'रिफ्युजी' में काम किया था। जे. पी. दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर की भी पहली फिल्म थी। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म में करीना कपूर और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ रोमांटिक सीन्स फिल्माये जाने वाले थे, लेकिन करीना कपूर ने उन सीन्स के लिए साफ मना कर दिया था। इस बात का खुलासा कई सालों बाद सिमी ग्रेवाल के शो पर हुई थी।
बहन की वजह से करीना ने किया था मना :
करीना कपूर और अभिषेक बच्चन दोनों के करियर की पहली फिल्म 'रिफ्युजी' थी। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन इस फिल्म के बाद करीना कपूर का करियर चल पड़ा। वहीं अभिषेक बच्चन को आगे बढ़ने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ यहीं वह समय था जब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के बीच नजदीकियां बढ़ रही थी। इस वजह से करीना अभिषेक को अपने भाई जैसा मानती थी। करिश्मा कपूर अक्सर इस फिल्म के सेट पर करीना और अभिषेक बच्चन से मिलने पहुंच जाया करती थी। जब करीना को इस सीन के बारे में बताया गया तो वह तुरंत डायरेक्टर जे. पी. दत्ता के पास पहुंची और कहने लगी, "जे पी अंकल मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं, अभिषेक मेरे भाई जैसे हैं।"
कई सालों बाद हुआ इस बात का खुलासा :
फिल्म 'रिफ्युजी' में करीना ने अभिषेक बच्चन के साथ रोमांटिक सीन्स करने से अपनी बहन की वजह से मना कर दिया था, इस बात का खुलासा कई सालों बाद सिमी ग्रेवाल के चैट शो में हुआ। इस शो में करीना कपूर बतौर गेस्ट पहुंची थी। सिमी ने जब अभिषेक बच्चन को फोन पर इस बारे में पूछा तो उन्होंने भी बेहद मजेदार प्रतिक्रिया दी थी। अभिषेक ने कहा था कि वह इस इंसीडेंट को कभी नहीं भूल सकते हैं। अभिषेक बच्चन ने कहा था कि जब करीना से रोमांटिक सीन्स के बारे में बताया गया तो वह सीधे जे पी दत्ता के पास पहुंच गयी थी। इस फिल्म के बाद दोनों साल 2004 में आयी फिल्म 'युवा' में नजर आए थे लेकिन इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अपोजिट रानी मुखर्जी और करीना कपूर के अपोजिट विवेक ओबेरॉय नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications

