जब करीना कपूर ने 11 साल बड़े एक्टर को किस करने से किया इंकार, बोलीं- मुझे नहीं लगता कि...

Kareena Kapoor Ajay Devgan

Kareena Kapoor Ajay Devgan Intimate Scene: करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह कभी भी अपने किसी भी किरदार से पीछे नहीं हटती है। करीना कपूर ने कई सारे एक्टर्स के साथ इंटीमेट सीन भी दिए हैं। बिना किसी झिझक के वह इंटीमेट सीन देने के लिए भी तैयार हो जाती है। लेकिन एक 11 साल बड़े एक्टर के साथ उन्होंने किसिंग सीन देने से मना कर दिया था।

दरअसल हम यहां पर बात कर रहे हैं अजय देवगन की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि करीना कपूर और अजय देवगन ने कई सारी फिल्मों में साथ में काम किया है। जिसमें ओमकारा और सत्याग्रह जैसी फ़िल्में शुमार है। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'ओमकारा' में दोनों का इंटीमेट सीन भी देखा गया था।

कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि इस फिल्म के गाने 'ओ साखी रे' में दोनों का तकरीबन 3 मिनट का लव मेकिंग सीन दिखाया गया था और इसे काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माया भी गया था। बता दे कि करीना कपूर से अजय देवगन उम्र में 11 साल बड़े हैं। शादी से पहले करीना कपूर को इंटिमेट सीन देने में कोई भी दिक्कत नहीं हुई थी।

लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि दूसरी फिल्म में करीना कपूर ने अजय देवगन के साथ किसिंग सीन देने में मन कर दिया था। करीना कपूर और अजय देवगन ने साथ में प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में काम किया था। फिल्म में एक्ट्रेस ने किसिंग सीन को लेकर काफी नखरे दिखाए थे और साफ इसके लिए इंकार भी कर दिया था।

दरअसल करीना कपूर ने शादी के बाद 'नो किसिंग सीन' पॉलिसी को अपना लिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि अगर स्क्रिप्ट की डिमांड होती है तो वह इंटीमेट सीन जरूर करेगी। लेकिन उनसे जब सत्याग्रह फिल्म में रोमांटिक सीन देने से मना करने के पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "उस फ़िल्म में सिस्टम के खिलाफ एक आम आदमी की लड़ाई को दिखाया गया था। ये कोई रोमांटिक फिल्म नहीं थी और इसमें इंटीमेट सीन देने की भी जरूरत नहीं थी।"

More from Filmibeat

Read more about: kareena kapoor ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X