करीना कपूर ने खान ने किए खुलासे - हीरो जितनी फीस मांगी तो हो गई थी रिप्लेस
करीना कपूर उन चंद हीरोइनों में से हैं जिन्होंने सबसे पहले, हीरोइनों की कम फीस पर अपनी अहसहमति जताते हुए, हीरो जितनी ही फीस की डिमांड की थी। उन्होंने हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो पहली थीं जिन्होंने ये असहमति खुलकर जताई।
करीना बताती हैं कि कई ऐसी फिल्में थीं जहां उन्होंने अपने हक की फीस मांगी लेकिन उन्हें उन फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया था।

करीना ने ये भी बताया कि पहले इन बातों पर कोई ध्यान नहीं देता था। लेकिन इसमें गलत क्या है। हीरोइनें भी फिल्म में उतनी ही मेहनत, उतना ही समय और उतना ही टैलेंट लगाती हैं जितना कि हीरो। अब जाकर लोगों ने इस बारे में बात शुरू की है।
गौरतलब है, गुड न्यूज़ के प्रमोशन के दौरान भी करीना ने ये मुद्दा मज़ाक में उठाया और कहा कि मुझे भी अक्षय जितनी फीस चाहिए। लेकिन अक्षय ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि तुम फिल्म पर उतना पैसा लगाओ, जितना मैं प्रोड्यूसर के तौर पर लगाता हूं।
करीना ने इस इंटरव्यू में और भी कई शानदार खुलासे किए। पढ़िए कुछ अंश -


Click it and Unblock the Notifications