जब रिपोर्टर ने Kareena Kapoor से पूछा- 'क्या आप ही हैं बॉलीवुड की असली नैचुरल ब्यूटी?', छूटा बेबो का पसीना!

Kareena Kapoor Video: करीना कपूर खान न सिर्फ अपनी नैचुरल ब्यूटी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं, बल्कि वो अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस और सरल स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपनी झुर्रियां और बिना मेकअप के लुक को भी बेझिझक दिखाती हैं। इसी मुद्दे पर एक बार एक रिपोर्टर ने ऐसा सवाल पूछ लिया था, जिसे सुनकर वो थोड़ा अनकंफर्टेबल हो गई थीं।
रिपोर्टर के सवाल से अनकंफर्टेबल हुईं करीना
हाल ही में उनका एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अपनी फिल्म 'हीरोइन' के प्रमोशन के समय डायरेक्टर मधुर भंडारकर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आईं। इसी दौरान एक रिपोर्टर ने सवाल किया, "क्या आपको लगता है कि आप बॉलीवुड की इकलौती नेचुरल एक्ट्रेस हैं, जबकि बाकी एक्ट्रेसेज तो लॉस एंजेल्स जाती हैं और आप छुट्टियां मनाने लंदन और स्विट्जरलैंड जाती हैं?"
रिपोर्टर ने फिर पूछा सवाल
करीना पहले तो इस सवाल हैरान हुईं और फिर सोच-विचार करके कहा, "आपका सवाल ठीक नहीं है, मैं इसका जवाब नहीं दे सकती।" इसके बाद भी रिपोर्टर चुप नहीं रही और उन्होंने पूछा कि क्या वे मानती हैं कि बाकी सारी एक्ट्रेसेज आर्टिफिशियल हैं और सिर्फ वही नेचुरल हैं? लेकिन करीना ने मुस्कराते हुए इस पर दो टूक जवाब दिया, "मैं ऐसा कैसे कह सकती हूं? मैं इसका जवाब नहीं दे सकती।"
करीना ने बार-बार खुद को बचाया
बार-बार कोशिश के बाद भी करीना ने कोई कॉन्ट्रोवर्शियल बयान देने से खुद को बचा लिया। तब प्रेस कॉन्फ्रेंस के एंकर ने समझदारी दिखाते हुए सवाल-जवाब का सेशन वहीं रोक दिया, ताकि करीना को कोई और अनकंफर्टेबल सिचुएशन ना झेलनी पड़े।
उस दिन करीना कपूर का लुक भी चर्चा का विषय रहा। उन्होंने सफेद रंग की बेल-स्लीव्स टॉप पहनी थी, जिसे खूबसूरत स्टेटमेंट नेकपीस से सजाया गया था। इस नेकलेस में लाल रंग के मोती और बीच में एक बड़ा पेंडेंट था, जो पूरे लुक को और खास बना रहा था। स्मोकी आई मेकअप और स्टाइलिश हाई बन हेयरस्टाइल में करीना काफी एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रही थीं।
करीना कपूर का वर्क फ्रंट
करीना कपूर ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए हैं। 2000 में 'रिफ्यूजी' से डेब्यू करने के बाद, उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए-'जब वी मेट' की 'गीत', 'कभी खुशी कभी ग़म' की 'पू', 'चमेली', 'ओंकारा', 'गोलमाल', 'वीरे दी वेडिंग', और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई।
साल 2024 में उनकी फिल्म 'क्रू' ने भी सफलता प्राप्त की। अब करीना अपने करियर की 25वीं एनिवर्सरी पर एक बेहद बड़ी फीचर फिल्म साइन कर चुकी हैं, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी और भव्य प्रोजेक्ट्स में से एक हो सकती है, जिसमें करीना एक नए और अलग अंदाज में नजर आएंगी।
सिर्फ इतना ही नहीं, आने वाली फिल्म में करीना पहली बार एक भूत का किरदार निभाने जा रही हैं और खास बात यह है कि इसमें उनके साथ जो एक्टर नजर आएंगे, वे उनसे 20 साल छोटे होंगे। हुसैन दलाल की लिखी गई इस फिल्म की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि इसमें करीना एक मजेदार और अनूठी भूतनी के किरदार में दिखेंगी और इंडस्ट्री में यह भी एक नया ट्रेंड सेट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications