रणधीर कपूर की इस हरकत से तंग आकर करीना कपूर की मां ने छोड़ा था घर, जानकर रह जाएंगे दंग

 Babita Kapoor Left House Because Of Randhir Kapoor

कपूर खानदान को बी टाउन की सबसे रॉयल फैमिली कहा जाता है. आए दिन कपूर परिवार किसी न किसी कारण से चर्चा में आ जाता है. कभी तो इनके परिवार से जुड़ी हुई पुराने किस्से वायरल होते रहते हैं तो कभी हाल ही के चर्चे होते हुए नज़र आते हैं. लेकिन आज हम आपको इस परिवार से जुड़ा हुआ एक सच बताने वाले हैं जो कि आपने शायद ही सुना होगा. दरअसल आज हम आपको बताएंगे राज कपूर के बेटे और करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर के बारे में...

बबिता और रणधीर कपूर को हुआ एक दूसरे से प्यार

कपूर खानदान हमेशा से ही अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुरक्षा में बना रहता है. लेकिन आज हम आपको राज कपूर के बेटे और करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर के बारे में बताने वाले हैं, जो कि पर्दे पर ज्यादा तो नहीं दिखे लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा का विषय बने रहे. जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया तो वह एक्ट्रेस बबीता कपूर पर अपना दिल हार बैठे और दोनों ने बहुत ही जल्दी शादी रचा ली.

शुरुआत में दोनों थे टाइमपास रिलेशनशिप में

लेकिन आपको बता दें कि शुरुआत में रणधीर कपूर और बबीता कपूर का रिश्ता एकदम टाइमपास जैसा था. लेकिन बाद में कपिल शर्मा शो के दौरान रणधीर कपूर ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि जब हम रिलेशनशिप में थे तो कभी भी हमारे मन में शादी का ख्याल नहीं आया. लेकिन जब हमारे माता-पिता ने हमें शादी के लिए कहा. तो हमने शादी का फैसला लिया और कुछ समय के बाद में शादी रचा ली.

बबिता कपूर ने छोड़ दिया घर

आपको बता दें कि शादी के बाद में बबीता कपूर ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी और पूरा समय अपने परिवार को दिया था. दोनों करिश्मा कपूर और करीना कपूर के माता पिता बन गए थे. कुछ सालों तक दोनों का रिश्ता अच्छा चलता रहा और बाद में धीरे-धीरे दोनों की शादी में तनाव और खटास आने लगी. दोनों के रिश्ते इतने ज्यादा बिगड़ चुके थे कि बबीता कपूर ने बेटियों के साथ में घर को ही छोड़ दिया था.

रणधीर कपूर हुए शराब की लत के शिकार

अगर उसके पीछे का कारण बताया तो आपको बता दें कि रणधीर कपूर को शराब की लत लग गई थी. कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि अब तक शादी के कुछ ही सालों के बाद में शराब के शिकार हो गए थे. इसी वजह से बबीता कपूर को काफी ज्यादा परेशानी हो रही थी और बाद में उन्होंने घर छोड़ने का फैसला दे दिया था. लेकिन दोनों का रिश्ता अभी भी टूटा नहीं. बबीता ने बिना तलाक लिए ही अपनी बेटियों के साथ में दूसरे घर में रहना शुरू कर दिया. जब एक बार तलाक के बारे में रणधीर कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मुझे और बबीता दोनों को ही दूसरी शादी नहीं करनी और इसीलिए हम तलाक क्यों दें."

More from Filmibeat

Read more about: babita kapoor kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X