जब Kareena Kapoor ने टशन में बिकिनी शॉट के लिए किया साइज जीरो फिगर, घटाया 20 किलो वजन, हो जाती थीं बेहोश!

kareena-kapoor-lost-20-kgs-to-attain-size-zero-waistline-for-bikini-shot-in-tashan-fainted-on-sets

Kareena Kapoor size zero figure: करीना कपूर खान बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में रही हैं, जो समय समय पर ट्रेंड सेट करती आई हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग करना हो या रैंप वॉक करना हो, करीना ने हमेशा अपने मन की सुनी है। यही वजह है कि लगभग 15 साल पहले साल 2008 में उन्होंने साइज ज़ीरो फिगर का ऐसा ट्रेंड लाया, जो आज भी चर्चा में है।

2008 में आई फिल्म टशन ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही कोई कमाल नहीं दिखाया, लेकिन उस दौरान एक चीज जो लगातार चर्चा में बनी रही, वो है करीना का फिगर।

टशन में करीना कपूर को बिकिनी शॉट देना था, जिसके लिए निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उन्हें सुपरफिट होने का चैलेंज दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि आदि ने कहा था- "तुम हेवी हो क्या तुम इस फिल्म के लिए फिट हो पाओगी?" लिहाजा, करीना ने इसे एक चैलेंज के तौर पर लिया और अपने डायट पर काफी कंट्रोल किया।

करीना का कहना है कि डायट कंट्रोल और योगा की मदद से उन्होंने साइज जीरो हासिल किया था। बहरहाल, कुछ फिटनेस से जुड़े लोगों ने एक्ट्रेस की इसके लिए काफी आलोचना की थी। लोगों का कहना कि साइज जीरो करने के लिए एक्ट्रेस खुद पर बहुत जुल्म करती हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी आया था कि करीना शूट के वक्त कई बार सेट पर बेहोश भी हो जाती थीं।

करीना ने खुद भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अब वो कभी साइज ज़ीरो नहीं करेगीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय उन्होंने ये फिगर अपने रोल के लिए अपनाया था। लेकिन अब साइज जीरो फिगर पुरानी बात हो गई है.. और वक्त फिट रहने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X