42 साल की करीना कपूर ने Sporty Look में सबको पछाड़ा, बेबो को देख फैंस भी रह गए हैरान

Kareena Kapoor Photos: करीना कपूर उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनके ऊपर उम्र का बिल्कुल असर नहीं दिखता है। 42 साल की उम्र में करीना कपूर फिटनेस के साथ-साथ खूबसूरती के मामले में भी हर किसी को पछाड़ती नजर आ रही हैं। चाहे फैमिली लाइफ हो या पेशेवर जिंदगी करीना कपूर इसे बखूबी निभाती हैं। इन दिनों भले वो फैमिली वेकेशन पर हैं लेकिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को ट्रीट जरूर दिया है।
करीना कपूर ने दरअसल, सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर का स्पोर्टी लुक नजर आ रहा है। करीना कपूर ने इन तस्वीरों को एक स्पोर्ट्स ब्रांड के आउटफिट के एंडोर्समेंट के लिए किया है लेकिन फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। स्पोर्टी लुक में भी करीना कपूर ने ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाया है।
आप भी करीना कपूर की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर डालें एक नजर-

ऑरेंज आउटफिट
करीना कपूर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में नारंगी रंग की स्कर्ट और स्पोर्ट्स टॉप पहन रखी है। साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को स्पोर्ट्स शू और सिंपल ईयररिंग्स के साथ पूरा किया है। खुले बालों में करीना कपूर पोज देती दिख रही हैं।

ये निगाहें
करीना कपूर हर तस्वीर में अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। करीना कपूर की इन तस्वीरों की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पोज..पोज..
करीना कपूर अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आई है। इस तस्वीर में भी स्पोर्टी लुक के साथ करीना कपूर ने ग्लैमर का तड़का लगाया है। करीना कपूर कुल मिलाकर बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

कोई जोड़ नहीं
बेबो ने एक दिन पहले अपनी इस तस्वीर को शेयर किया था। इस तस्वीर मे करीना कपूर ट्रैक सूट में नजर आ रही हैं लेकिन, इस लुक में भी उनका कोई जोड़ नहीं है। करीना कपूर की इन तस्वीरों को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और कई लोगों ने इसके ऊपर कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर The Devotion of Suspect के अडॉप्शन फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा 'द क्रू' में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। वहीं, पिछले साल उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म आमिर खान लीड रोल में थे।


Click it and Unblock the Notifications











