OMG.....ये फिल्म होगी सबसे दमदार ..सलमान की दो एक्ट्रेस होंगी साथ...मई से शूटिंग की शुरुआत..
करीना कपूर खान एक बार फिर से कैमरे के सामने आने के लिए तैयार हैं। वह मई से अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इसमें उनके साथ सोनम कपूर भी होंगी।
करीना कपूर खान जल्द ही बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रही हैं।उन्होंने आने वाले चार महीनों के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार करीना जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू करने जा रही है।
जी हां, मई से वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। साथ ही मार्च से वह इस फिल्म की रीडिंग की भी शुरुआत करने जा रही हैं। करीना इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह इस फिल्म को कई मायनों में खास मानती हैं।

प्रेगनेंसी के बाद दोबारा खुद को परफेक्ट लुक में लाने की वजह और कोई नहीं बल्कि करीना के लिए वीरे दी वेडिंग है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के लिए करीना के दोबारा से फैट से फिट होने का इंतजार किया जा रहा था।
अपने रवैये से करीना ने यह जाहिर कर दिया है निजी जिंदगी के साथ वह अपने प्रोफेशनल लाइफ को भी बैलेंस कर सकती हैं। गौरतलब है उन्होंने बड़ी ही प्लानिंग के साथ इस फिल्म को वापसी के लिए चुना है। आखिर क्यों, तो चलिए एक नजर में यह जानने की कोशिश करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











