40 की उम्र के बाद मां बनीं ये बॉलीवुड हसीनाएं, किसी ने IVF तो किसी ने सरोगेसी से पूरा किया परिवार का सपना
These Bollywood Actresses Become Mother After 40: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी काफी सारी हसीनाएं हैं जो 40 की उम्र के बाद में मां बनी। किसी ने नेचरली बच्चे को जन्म दिया तो किसी ने सरोगेसी या फिर आईवीएफ को चुना। लेकिन आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने 40 की उम्र के आसपास मां बनने का फैसला लिया और साथ ही बच्चों की देखभाल के अलावा अपने करियर को भी संभाल।

गौरी खान
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर है और साल 2013 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए छोटे बेटे अबराम का स्वागत किया था। तब गौरी तीसरी बार मां बनी थी और उनकी उम्र 43 साल की थी। गौरी और शाहरुख खान दोनों को ही काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी कपल ने बहुत ही मैच्योरिटी के साथ में अपने बच्चे को संभाला और अपने करियर पर भी ध्यान दिया।
फराह खान
फराह खान बॉलीवुड की एक जानी मानी निर्देश है और आपको बता दें कि उन्होंने ओम शांति ओम से लेकर मैं हूं ना जैसी बेहतरीन फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने 43 साल की उम्र में मां बनने का फैसला लिया और 2008 में आईवीएफ के जरिए तीन जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक जानी-मानी हीरोइन है और आपको बता दें कि 90 के दशक में उनका करियर पीक पर था। साल 2009 में उन्होंने राज कुंद्रा के साथ में शादी कर ली। शादी के 3 साल बाद 2012 में उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया था। लेकिन जब शिल्पा की बेटी का जन्म हुआ तब उनकी उम्र 44 साल की थी। बहुत कम लोगों को पता है कि शिल्पा शेट्टी के बेटे का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा भी 46 साल की उम्र में मां बनी थी। उन्होंने और उनके पति जीन गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। पुराने इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने खुलासा किया था कि उनके पति नास्तिक है लेकिन वह अपने बच्चों को हिंदू धर्म की शिक्षा दे रही हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी जज किया गया।
करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो कहीं जाने वाली करीना कपूर ने 20 दिसंबर 2016 को अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। इस दौरान उनके बेटे के नाम को लेकर काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। लेकिन इसके बाद में 40 की उम्र में कदम रखने पर उन्होंने छोटे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया। लेकिन दोनों प्रेगनेंसी में उन्होंने 9 महीनों तक खूब काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications