करीना कपूर खान की प्रेगनेंसी वाली तस्वीरें हो रही हैं वायरल, आखिरी समय तक किया था काम
यूं तो करीना कपूर की तस्वीरें देखने के लिए किसी को किसी भी बहाने की ज़रूरत नहीं है लेकिन फिलहाल उनकी प्रेगनेंसी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि करीना कपूर ने बॉलीवुड में प्रेगनेंसी के मायने बदल दिए थे।
जहां ज़्यादातर हीरोइनें प्रेगनेंसी के दौरान अपने बढ़े हुए वज़न को लेकर घर में ही बंद हो जाती हैं वहीं करीना ने ये नियम तोड़ा।

करीना ने बॉलीवुड में प्रेगनेंसी को भी ट्रेंड बना दिया। वज़न बढ़ने के बावजूद वो लगातार काम करती रहीं और इवेंट्स का भी हिस्सा रहीं। और उन्हें देखकर हर कोई बस उनकी खूबसूरती और अदा का कायल हो गया।
तैमूर के जन्म के बाद करीना ने आराम से अपना सारा प्रेगनेंसी वज़न, शारीरिक व्यायाम से दूर किया और वो वापस फिट होकर लौटीं। यहां देखिए उनकी प्रेगनेंसी की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications