करीना कपूर खान ने 2 घंटे में बदले 130 जोड़ी कपड़े, डिजाइनरों से भी छूटे पसीना, ये है कारण

Kareena Kapoor 130 Outfits: बॉलीवुड में जब बड़े बजट की फिल्मों की बात होती है तो अक्सर VFX, भव्य सेट्स या विदेशी लोकेशंस का जिक्र होता है। लेकिन एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसमें खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा एक्ट्रेस की वॉर्डरोब पर गया। इस फिल्म में डायरेक्टर ने महज़ दो घंटे के भीतर हीरोइन को 130 अलग-अलग आउटफिट्स पहनाए और इसके लिए करोड़ों रुपये झोंक दिए।

Kareena Kapoor

हम बात कर रहे हैं करीना कपूर खान की, जिन्होंने फिल्म 'हीरोइन' में यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने ग्लैमर और रियलिज़्म का ऐसा मेल दिखाया, जो उस दौर में बेहद चर्चा में रहा। करीना ने फिल्म में एक टॉप फिल्म स्टार 'माही अरोड़ा' का किरदार निभाया था, जिसके लिए उनका लुक और स्टाइल कहानी का अहम हिस्सा था।

करीना कपूर को यूं ही बॉलीवुड की फैशन आइकन नहीं कहा जाता। उनके कपड़े, हेयरस्टाइल और मेकअप ट्रेंड अक्सर फैंस फॉलो करते हैं। 'हीरोइन' की शूटिंग के दौरान उन्होंने बेहद कम समय में 130 से ज्यादा कॉस्ट्यूम बदले, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। बताया जाता है कि इन आउटफिट्स में से कई की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये तक थी।

मधुर भंडारकर ने इस फिल्म में कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने न सिर्फ कहानी और किरदारों पर ध्यान दिया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि पर्दे पर करीना का हर लुक एक सुपरस्टार की जिंदगी को बखूबी दर्शाए। रील लाइफ में भी करीना को पूरी तरह 'हीरोइन' की तरह पेश किया गया।

आज भी 'हीरोइन' को बॉलीवुड की उन फिल्मों में गिना जाता है, जहां फैशन और सिनेमा का अनोखा संगम देखने को मिला था, और इसमें करीना कपूर का योगदान सबसे खास रहा।

More from Filmibeat

Read more about: kareena kapoor bollwood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X