जब सैफ के साथ शाहिद कपूर के सामने आ गईं थीं करीना कपूर खान, एक्टर ने ऐसे किया था इग्नोर?

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो कि एक वक्त पर डेट कर रहे होते हैं और एक दूसरे के साथ जीने मरने की कस्में तक खा लेते हैं। हालांकि होता कुछ ऐसा है कि वो रिश्ता टूट जाता है और दोनों के रास्ते काफी अलग हो जाते हैं।
हालांकि कभी वो आमने सामने आ जाएं तो नजारा देखने वाला होता है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त शाहिद कपूर और करीना कपूर खान का सामना आया है जिसमें करीना शाहिद के सामने तब आ गईं जब वो पति सैफ अली खान के साथ मौजूद थीं।
दरअसल इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है और इस दौरान शाहिद और फरहान अख्तर अवॉर्ड शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहिद कपूर अवॉर्ड देने के लिए करीना कपूर खान और सैफ अली खान को मंच पर बुलाते हैं और सारी पब्लिक उनकी तरफ देखने लगती।
ये एक अजीब वीडियो था जो कि शायद ही फिर कभी नजर आएगा। हालांकि करीना और शाहिद में थोड़ी सी बातचीत भी होती है। करीना कपूर खान इस दौरान शाहिद कपूर और फरहान अख्तर को शुक्रिया भी बोलती हैं लेकिन शाहिद कपूर इस दौरान उनकी तरफ बिल्कुल नहीं देखते हैं।
अब जब ये वीडियो सामने आया है तो लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लोग अपनी अपनी बात भी कह रहे हैं और उनका कहना है कि दोनों के बीच तब भी कुछ हुआ करता था क्या? हालांकि अब इस बात को काफी समय हो गया है और दोनों अपनी अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। शाहिद कपूर ने मीरा कपूर को अपनी हमसफर बनाया है तो वहीं करीना कपूर खान ने सैफ अली खान को हमसफर बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications