जन्मदिन पर देखिए 41 साल की करीना कपूर खान ने बिकिनी में मचाई तबाही PHOTO
करीना कपूर खान के लिए इस साल का जन्मदिन बेहद खास है। करीना कपूर खान एक बार फिर से मां बनी हैं। अपने दोनों बेटों के साथ करीना कपूर खान इस समय अपनी निजी जिंदगी को खास बना रही हैं। करीना कपूर खान हाल ही में मालदीव में सैफ अली खान के साथ खास वेकेशन का भी मजा उठा चुकी हैं।
करीना कपूर खान आज अपना 41 वां बर्थडे मना रही हैं। दूसरी बार मां बनने के बाद एक बार फिर से करीना कपूर खान ने अपनी फिटनेस को बरकरार रखा है। करीना कपूर खान की सबसे बड़ी खूबी ये है कि वह फिर से अपनी फिट बॅाडी के साथ लौट आयी हैं। आने वाले दिनों में करीना कपूर खान जल्द ही कई प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाली हैं।

दो बच्चों को जन्म देने के बाद भी करीना कपूर खान की गिनती उन एक्ट्रेसेस में होती है जो कि अपनी बिकिनी बॅाडी के लिए जानी जाती हैं। मालदीव से करीना कपूर खान ने अपने हॅाट बिकिनी लुक की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

करीना कपूर खान बिकिनी लुक
आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्डा में नजर आने वालीं करीना कपूर खान ने पर्दे पर बिकिनी में कम ही नजर आयी हैं। लेकिन परिवार के साथ अपने खास वेकेशन में करीना कपूर खान एक नहीं कई बार बिकिनी लुक से इंटरनेट पर छा गई हैं। करीना कपूर खान ने इस बॅाडी को पाने के लिए सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से लेकर पिलाटेस तक करती रहती हैं।

करीना कपूर खान का हॅाट लुक
योगा और मेडिटेशन से भी करीना कपूर खान खुद को अंदर और बाहर से फिट रखती हैं। करीना कपूर खान ने चाय और कॅाफी से खुद को दूर रखा है। कई बार करीना कपूर खान के बिकिनी लुक की तुलना सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान से भी होती है। सारा अली खान की उम्र अभी केवल 26 साल की है।

करीना कपूर खान की बिकिनी फोटो
करीना कपूर खान ने पहली दफा बिकिनी में पर्दे पर तब तबाही मचाई थी जब साल 2008 में टशन फिल्म के लिए उन्होंने साइज जीरो रखा था। छलिया गाने में करीना को साइज जीरो लुक के कारण बुरी तरह ट्रोल भी होना पड़ा था। टशन ही वो खास फिल्म रही है जहां पर सैफ अली खान और करीना कपूर खान की मुलाकात हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications