पाकिस्तान जाने के लिए इस वजह से उतावली थीं करीना कपूर, लड़के के चक़्कर में मां से की बगावत तोड़ा कमरे का ताला

Kareena Kapoor Khan Birthday: बॉलीवुड की मशहूर और ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान का जन्म 21 सितंबर साल 1980 में मुंबई में हुआ। बता दे कि आज 43 साल की हो चुकी है। करीना ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत और बॉलीवुड को कई सारे हिट फिल्में भी दी है। उन्हें एक तरफ तो दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिला तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उन्हें कई बार ट्रोल भी किया है। दरअसल करीना कपूर खान अपने निजी जीवन को लेकर अक्सर सुर्खियों में आती रहती हैं।
करीना का है पाकिस्तान से कनेक्शन
जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में पाकिस्तान का कनेक्शन उनसे दिखाया गया था। जहां पर मुन्नी को पवन यानी कि सलमान खान पाकिस्तान छोड़कर आ जाते हैं। करीना कपूर खान ने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के समय पर बीबीसी से बातचीत करते हुए बताया था कि "मेरा पाकिस्तान जाने का कई बार मन हुआ। लाहौर से हमको कई बार बुलावा भी आया था क्योंकि सैफ का पूरा परिवार वहीं पर रहता है। मैं वहां पर जरूर जाना चाहती हूं और खासकर वहां का खाना मुझे काफी पसंद है। जब भी मेरा और सैफ का वहां पर जाने का प्लान बनेगा तो हम जरूर जाएंगे।"
करीना कपूर खान की नेटवर्थ
करीना कपूर खान की गिनती बॉलीवुड की हॉट हसीनाओं में की जाती है और आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार उनकी टोटल नेटवर्थ तकरीबन 60 मिलियन डॉलर की है। बता दे कि एक्ट्रेस तकरीबन हर साल 10 से 12 करोड़ की कमाई कर लेती है। अगर हम करीना के कर कलेक्शन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनके पास में मर्सिडीज-बेंज एस क्लास, ऑडी R8, लैंड रोवर डिफेंडर, लेक्सस एलएक्स 470, और रेंज रोवर वॉग जैसी गाड़ियां मौजूद है। खबरों के अनुसार एक फिल्म के लिए करीना कपूर 8 से 10 करोड़ की फीस ले लेती हैं।
एक लड़के के लिए मां से कर बैठी थी बगावत
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि करीना कपूर ने बचपन में अपनी मां बबीता के कमरे का ताला तोड़ दिया और इसके पीछे का कारण एक लड़का था। दरअसल करीना कपूर उसे समय सिर्फ 15 साल की थी और स्कूल के एक लड़के को पसंद करने लग गई थी। जब उनकी मां को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने उनका फोन छीन लिया। लेकिन जब बबीता कहीं बाहर डिनर पर गई थी तो करीना ने चाकू की सहायता से उनके कमरे का ताला तोड़ दिया और फोन लेकर उसे लड़के से मिलने पहुंच गई। इसके बाद में करीना की मां बबीता काफी नाराज हुई और उनको बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया था।
करीना कपूर करने वाली थी ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू
करीना कपूर ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को फिल्म 'रिफ्यूजी' से किया। लेकिन क्या आपको पता है कि करीना कपूर का डेब्यू, ऋतिक रोशन के साथ में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से होना था। यहां तक कि करीना ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। लेकिन कुछ ऐसा हुआ की बात बन नहीं पाई और एक्ट्रेस को बीच में ही शूटिंग छोड़नी पड़ी। इस बारे में राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि इसके पीछे की वजह बबीता की दखलअंदाजी थी। बाद में जब करीना कपूर ने इस फिल्म को छोड़ दिया तो अमीषा पटेल को कास्ट किया गया।


Click it and Unblock the Notifications