करीना कपूर-सैफ अली खान का नया घर किसी होटल से कम नहीं, छत पर स्वीमिंग पूल और आलीशान बेडरूम- देखें INSIDE PICS

करीना कपूर और सैफ अली खान इस साल जनवरी में नए घर में शिफ्ट हुए। ये घर बांद्रा में सतगुरु शन बिल्डिंग में हैं।करीना कपूर और सैफ अली खान का ये घर किसी आलीशान होटल से कम नहीं है। छप पर बने स्वीमिंग पूल, शानदार बैडरूम और अन्य डेकोरेशन लोगों का ध्यान खींच रही है। हाल में ही करीना कपूर ने छत पर बने स्वीमिंग पूल की फोटो शेयर की, जिसे देख करीना के आलीशान घर की जमकर तारीफ हो रही हैं।

करीना ने अपने नए घर की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें छत का सुंदर नजारा देखने को मिला है। इस छत पर डाइनिंग टेबल, पेड़ पौधे और स्वीमिंग पूल देखने को मिला है। जब ये टैरिस एरिया इतना सुंदर है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि बेबो का ये घर कितना खूबसूरत होगा।

Kareena Kapoor Khan

सैफ और करीना ने ये घर पिछले साल खरीदा था। इस साल नए साल के मौके पर दोनों ने इस घर में गृह प्रवेश किया। सैफ और करीना चाहते थे कि छोटे बच्चे के जन्म से पहले वह इस नए घर में शिफ्ट हो जाएं। इसीलिए करीना की डिलीवरी से पहले तेजी से इस घर का काम करवाया गया था।

ये देखिए स्वीमिंग पूल

ये देखिए स्वीमिंग पूल

इस तस्वीर को हाल में ही स्टार्स ने शेयर किया। छत पर बने स्वीमिंग पूल को देख करीना के नए घर की जमकर तारीफ हुई।

करीना कपूर का बेडरूम

करीना कपूर का बेडरूम

नए घर में प्रवेश के बाद करीना कपूर ने अपने बेडरूम की झलक भी दिखाई थी। इस सुंदर कमरे पर लोगों का खूब दिल आया था।

पार्टी भी दी थी

पार्टी भी दी थी

नए घर में शिफ्ट होने के बाद करीना कपूर ने डिलीवरी से पहले अपने दोस्तों को पार्टी भी दी थी। उनके घर मलाइका से लेकर अर्जून, अमृता व अन्य दोस्त पहुंचे थे।

पटौदी हाउस

पटौदी हाउस

सैफ अली खान का पुश्तैनी घर पटौदी हाउस है जिसे इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। इस महल जैसे दिखने वाले बंगले को इसकी रॉयल्टी के लिए जाना जाता है।

सैफ अली खान का महल

सैफ अली खान का महल

सैफ अली खान के आलीशान पटौदी पैलेस में कुल 150 कमरे हैं। करीब 100 लोग इसमें आराम से ठहर सकते हैं। इस आलीशान महल में 7 ड्रेसिंग रूम, 7 बेड रूम्स और 7 बिलियर्ड रूम्स हैं। इसमें कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

छोटा बेटा

छोटा बेटा

करीना कपूर के दो बेटे हैं। छोटे बेटे और तैमूर के लिए भी करीना ने घर में बड़ा कमरा तैयार करवाया था।

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह विक्रम वेधा, आदिपुरुष, भूतपुलिस जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। आदिपुरुष में सैफ प्रभास संग टक्कर लेते दिखेंगे। तान्हाजी के बाद सैफ एक बार फिर विलेन के रूप में नजर आएंगे। इससे पहले ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव के लिए सैफ ने खूब तारीफें बटौरी थी। सैफ के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें वह बिजी रहने वाले हैं।

वहीं बेबो यानी करीना कपूर की बात करें तो उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर ली है। इस प्रोजेक्ट के अलावा फिलहाल उनके पास कोई फिल्म नहीं है। वह अपनी फैमिली को पूरा ध्यान दे रही है।

सैफ अली खान का द पटौदी पैलेस: 800 करोड़ कीमत, दुनिया का आलीशान महल, 150 कमरे और बहुत कुछ-INSIDE PICS

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X