BdaySpcL- 10 फिल्म लगातार फ्लॉप..फिर भी बनी रहीं सुपरस्टार..सबसे अलग और शानदार
करीना कपूर कितनी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं ये तो सभी जानते हैं। ये बोलना गलत नहीं होगा कि खूबसूरती उन्हें विरासत में मिली है। और नवाव खानदान की बहु होने के नाते रॉयल टच आ जाना तो लाजमी था।
[छोड़िए 'अबराम' को..ये भी कुछ कम नहीं थे क्यूट और सबके चहेते..PICS]
करीना कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके फैन्स उन्हें पहले से ही बधाइयां दे रहे हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। करीना बॉलीवुड की इकलौती एसी एक्ट्रेस हैं जिनकी फिल्म हिट हो जाएं फ्लॉप उनकी स्टारडम पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

उनकी फैन फॉलोइंग हमेशा बढ़ते ही रहती हैं। वो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और पहली फिल्म रिफ्यूजी भले लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई ले तभी से लोगों को उन्होंने फैन बना लिया। करीना कपूर की खूबसूरती की तारीफ हर कोई करता है।
शायद आपको पता ना हो लेकिन कभी खुशी कभी गम के बाद उनकी बड़ी हिट जब वी मेट थी। उन्होंने इस बीच 10 फिल्मों से ज्यादा में काम कीं लकिन सब कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। मजेदार बात तो ये है कि फिर भी उन्हें फिल्में मिलती रहीं। दूसरी एक्ट्रेस तो अब तक गायब हो चुकी होतीं।
करीना कपूर जब वी मेट के बाद से सुधरीं और सेलेक्टेड फिल्म करने लगीं वो भी सिर्फ ए लिस्टर्स के साथ । इसके बाद करीना कपूर का करियर निकल पड़ा।
करीना कपूर उन एक्ट्रेसेस में से नहीं हैं जो एक्सपेरीमेंट करना चाहती हों या करने में यकीन रखती हों। उन्होंने एक बार साइज जीरो फिगर किया लेकिन इसे भी उन्होंने अपनी गलती मानी।
सैफ अली खान से शादी कर करने के बाद करीना कपूर फिल्मों के साथ साथ परिवार पर भी ज्यादा ध्यान देने लगीं। फिलहाल करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और अपने आने वाले बेबी की तैयारियों में जुटी हैं।
करीना प्रेग्नेंसी में भी वीरे दी वेडिंग सहित कई एड कार्मशियल शूट कर रही हैं। उन्हें काम से छुट्टी लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है और आखिरकार इन्ही सब बातों के कारण तो उनकी इतनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
बहरहाल हम भी करीना कपूर को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां देते हैं। Happy Birthday Kareena Kapoor


Click it and Unblock the Notifications








