..................... Kareena Kapoor is a successful actress even after 19 flop films in Bollywood kareena kapoor 4000 crore income - Hindi Filmibeat

फ्लॉप फिल्मों के चट्टे पर बैठे ये बॉलीवुड हसीना कर चुकी है 4000 करोड़ की कमाई, राजकुमार से रचाई शादी

Kareena Kapoor

बॉलीवुड में बहुत सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने टॉप एक्ट्रेस का मुकाम हासिल करते ही शादी रचा ली और फिर बच्चों के बाद में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। लेकिन कुछ हसीनाएं ऐसी भी है जिनके लिए यह रास्ता आसान तो नहीं था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सिनेमा जगत में टॉप हसीना का तमगा हासिल किया और बॉक्स ऑफिस को तकरीबन 4000 करोड़ कमा कर भी दिए। आज हम आपको एक ऐसी हसीन के बारे में बताने वाले हैं जिसे 19 फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों की लिस्ट में अपना नाम शुमार किया हुआ है।

करीना कपूर हैं बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस

दरअसल यह हसीना और कोई नहीं बल्कि कपूर खानदान की लाडली और छोटी बेटी करीना कपूर है। करीना कपूर बॉलीवुड की उन हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है जिन्होंने अपनी काबिलियत पर बहुत ही ज्यादा नाम के साथ-साथ बहुत ज्यादा पैसा भी कमाया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार है। रिकॉर्ड की बात की जाए तो करीना की बहन करिश्मा कपूर भी एक सफल अभिनेत्री है और उन्होंने 22 हिट फिल्में भी दी हैं। कैटरीना कैफ ने 22 और रानी मुखर्जी ने 21 हिट फिल्मों में काम किया है।

करीना कपूर ने दी हैं 19 फ्लॉप्स

करीना कपूर से कंपैरिजन किया जाए तो आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 18 और काजोल ने तकरीबन 12 हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन अगर करीना की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने 23 हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। लेकिन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात की जाए तो बजरंगी भाईजान और 3 इडियट्स के अलावा कभी खुशी कभी गम और एतराज के साथ-साथ गुड न्यूज़ और बॉडीगार्ड जैसी फ़िल्में भी उन्होंने दी है। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 4000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की। इतना ही नहीं करीना कपूर ने अपने करियर में 19 फ्लॉप फिल्में भी दी है। आखरी बार उन्हें आमिर खान के साथ में लाल सिंह चड्ढा फिल्म में देखा गया था। अब जल्दी ही उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू फिल्म जाने जान में देखा जाने वाला है और यह 21 सितंबर को रिलीज होगी।

3000 करोड़ कमाने वाली अभिनेत्रियां

कुछ मीडिया खबरों की माने तो आपको बता दें कि कई सारी अभिनेत्रियां 3000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है जिसमें दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा का भी नाम शुमार है। इतना ही नहीं तमन्ना भाटिया बाहुबली की बदौलत इस लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। इस फिल्म ने अकेले ही 2400 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई हासिल कर ली थी। 2000 करोड़ से भी ज्यादा की बॉक्स ऑफिस पर कई सारी अभिनेत्री ने फिल्मों से कमाई की है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां शामिल है। इतना ही नहीं फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा ने तकरीबन 2024 करोड रुपए कमाए हैं।

Read more about: kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X