जब बॉलीवुड की 'बेबो' का 100 किलो का हो गया था पैर, बोलीं- मुझे नहीं लगा था मैं पहले जैसी हो पाऊंगी...

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor Shocking Revelation: करीना कपूर आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्हें बॉलीवुड की 'बेबो' कहा जाता है। करीना कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही और आपको बता दें कि उन्होंने खुद से 10 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान के साथ में शादी की। आज के वक्त में वह दो बच्चों की मां बन चुकी हैं।

बता दे कि करीना कपूर ने 21 फरवरी 2021 को अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया था।लेकिन अपनी इस प्रेगनेंसी के दौरान वह काफी ज्यादा डर गई थी। दरअसल करीना कपूर ने इंस्टाग्राम के लाइव सेशन के दौरान खुलासा किया था कि जब जहांगीर अली खान पेट में था तो वह एक बीमारी से बुरी तरीके से डर गई थी।

इसी दौरान करीना कपूर ने यह भी बताया था कि उनके लिए दूसरी प्रेगनेंसी बहुत ही ज्यादा कठिन रही है। इसी दौरान कोविड-19 भी आ गया था। करीना कपूर ने यह भी बताया कि उन्हें डर लगता था कि अगर उन्हें कोविड हो गया या फिर उनके बच्चों को भी कोविड हो गया तो क्या होगा। इसी के चलते एक्ट्रेस को दूसरी प्रेगनेंसी में टेंशन होने लगी थी कि वह अस्पताल जा रही है।

दरअसल आपको बता दें कि करीना कपूर ने अपने लाइव सेशन में यह भी बताया था कि कोविड उस वक्त बिलकुल पीक पर था। उन्हें कई तरीके की बुरी खबरें भी सुनने को मिल रही थी। एक्ट्रेस ने बताया कि जहांगीर को अस्पताल से ले जाने पर उन्हें खुशी नहीं बल्कि टेंशन होने लग गई थी। यहां तक की अभिनेत्री को ब्रेस्टफीडिंग में भी डर लग रहा था क्योंकि दूसरा बेटा जब हुआ तो वह फीड नहीं करवा पा रही थीं।

करीना कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था कि उनका शरीर खिंचने लग गया है और उनका पैर 100 किलो का हो गया है। यहां तक कि जब वह अस्पताल से वापस आए तो शीशे में खुद को देखकर सोच रही थी कि आखिरकार वह पहले जैसी हो पाएंगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X