सलमान खान की दीवानी हुआ करती थी करीना कपूर, लेकिन इस एक्टर के लिए दिया धोखा, भाईजान बोले- 'गद्दारी करबे'

सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान कहे जाते हैं। बता दें कि जब 'मैने प्यार किया' फिल्म रिलीज हुई तो वह रथोराट स्टार बन गए थे। इतना ही नहीं उनकी सक्सेस के बाद में करीना कपूर उन पर फिदा हो गई। मंजर कुछ ऐसा था कि उन्होंने बाथरूम में सलमान खान का पोस्टर लगा लिया। लेकिन बाद में करीना कपूर ने इस पोस्ट को फाड़कर फेंक दिया। यहां तक कि एक दूसरे एक्टर का पोस्टर लगा दिया। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने एक बार अपने शो 'दस का दम' में किया था। इसे सुन हर कोई हैरान हो गया।
सलमान खान ने सुनाया करीना से जुड़ा किस्सा
दरअसल आपको बता दें कि सलमान खान ने अपने करियर में करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों के साथ में काम किया। सलमान खान और करिश्मा कपूर साथ में जुड़वा, अंदाज अपना अपना औरजीत जैसी कई सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दे चुके हैं। उस वक्त करीना कपूर स्कूल में पढ़ा करती थी। तब सलमान खान ने करीना कपूर से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुनाया।
सलमान खान संग करीना ने की थी गद्दारी
सलमान खान ने अपने शो के दौरान बताया कि "आज मैं आपको करीना की गद्दारी बताता हूं। उस समय करिश्मा और मैं फिल्म 'निश्चय' की शूटिंग कर रहे थे। तब करिश्मा मुझे जाकर बताती है कि मेरी छोटी बहन बेबो ने अपने बाथरूम में मेरा पोस्टर लगाया है। लेकिन कुछ वक्त बाद आशिकी फिल्म रिलीज हुई और बेबो ने मेरा पोस्टर फाड़कर राहुल रॉय का पोस्टर लगा दिया। करिश्मा खुद मुझे जाकर बताती है कि सलमान अब बाथरूम में वह पोस्टर नहीं है राहुल रॉय का पोस्टर लगा हुआ है।"
Just bebo being bebo😭 She’s too honest man😅. Like bebo who’s poster did u guys have back in the day???
byu/FondantFun9982 inBollyBlindsNGossip
सलमान खान और करीना ने दी हैं हिट फ़िल्में
सलमान खान के शो 'दस का दम' में उस वक्त करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ही मौजूद थी। यहां तक की इस किस्से को सुनकर करीना कपूर भी जोर-जोर से हंस पड़ी। बड़े होने के बाद करीना कपूर ने फिल्मों में एंट्री मारी और सलमान खान के साथ में कई फिल्मों में काम भी किया। जिसमें बॉडीगार्ड से लेकर बजरंगी भाईजान जैसी मशहूर फिल्में शुमार है। अगर हम सलमान खान के वर्क फ्रेंड की बात करें तो वह जल्दी ही 'टाइगर 3' और 'टाइगर वर्सिस पठान' जैसी फिल्मों में देखे जाएंगे। तो वहीं करीना कपूर फिल्म 'क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ में नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications