9 साल की करीना कपूर और बाथरूम में सलमान खान! जानिए क्या हुआ उस दिन...

सलमान खान बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि जब उनकी फिल्म मैने प्यार किया आई तो वह घर-घर में एक जाना माना चेहरा बन गए थे। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा बढ़ गई थी और लड़कियों के वह दिलों पर राज करने लगे थे। इन लड़कियों में बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर का भी नाम शामिल है। एक बार एक रियलिटी शो के दौरान करीना कपूर और सलमान खान एक साथ नजर आए और यहां पर सलमान खान ने इस रात से पर्दा उठा दिया था। रियलिटी टीवी शो दस का दम के दौरान सलमान खान के मुंह से यह किस्सा सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
करीना ने क्यों फाड़ कर फेंक दिया सलमान खान का पोस्टर
दरअसल करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर और सलमान खान कई फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। उस समय करीना स्कूल में पढ़ा करती थी। शो के दौरान सलमान ने बताया कि "मैं और करिश्मा साथ में फिल्म निश्चय की शूटिंग कर रहे थे। तब उन्होंने मुझको बताया कि उनकी बहन करीना ने अपने बाथरूम में मेरा बड़ा सा पोस्टर लगा रखा है। लेकिन फिर आशिकी फिल्म रिलीज हुई और करीना ने मेरा पोस्टर फाड़ कर राहुल का पोस्टर लगा लिया।" सलमान ने बताया कि इन्होंने खुद भी मुझको आकर बताया कि सलमान अब तुम्हारा पोस्ट मेरे बाथरूम में नहीं है और उसकी जगह राहुल रॉय का पोस्टर लगा दिया गया है।
जब करीना कपूर ने दिया था सलमान खान को जवाब
सलमान खान की इस बात को सुनते ही करीना कपूर बहुत जोर से हंसने लगी और उन्होंने कहा कि कम से कम मैं ईमानदारी तो बरती है। शो के दौरान हर कोई इस पुराने किस्से को सुनकर हंसी के ठहाके करने लगा। करीना कपूर उस वक्त स्कूल में पढ़ा करती थी जब सलमान खान करियर के टॉप एक्टर बन चुके थे। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों ने बजरंगी भाईजान और बॉडीगार्ड के अलावा मैं और मैसेज खन्ना जैसी फिल्मों में काम किया। इन दिनों सलमान खान अपनी टाइगर 3 फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications