..................... उदास होने पर सैफ अली खान नहीं बल्कि इस शख्स के पास जाती हैं करीना कपूर| Kareena Kapoor goes to this person when she is sad, not Saif Ali Khan| - Hindi Filmibeat

Kareena Kapoor Khan : उदास होने पर सैफ अली खान नहीं बल्कि इस शख्स के पास जाती हैं करीना कपूर

kareena kapoor khan

कहा जाता है कि खुशियां बांटने के लिए लोगों की कमी नहीं होती है लेकिन अपनी उदासी बांटने के लिए किसी खास की जरूरत होती है। हर किसी की जिन्दगी में कोई ना कोई ऐसा शख्स जरूर होता है, जिसके साथ लोग अपनी उदासी बड़ी आसानी से बांट सकता है। भले ही कोई सेलिब्रिटी ही क्यों ना हो लेकिन उनकी जिंदगी में भी ऐसे खास लोग जरूर होते हैं। करीना कपूर खान की जिंदगी में भी ऐसा एक खास शख्स है जिसके साथ वह अपनी सारी खुशियां और सारे गम बेझिझक बांट लेती हैं। लेकिन क्या आपने करीना कपूर के पति सैफ अली खान का नाम लिया? तो फिर हम आपको बता दें, आपने गलत अंदाजा लगाया है। करीना कपूर खान की जिंदगी में उनका गो टू पर्सन सैफ अली खान नहीं बल्कि कोई और ही है, जिसका खुलासा हाल में करीना ने एक वीडियो में किया है।

घर में सबसे पहले सुबह में बेबो करीना कपूर खुद उठती हैं। करीना आमतौर पर सुबह में 7:30 से 8:00 बजे के बीच में जागा करती हैं। करीना कपूर जब भी खुश या उदास होती हैं, तो वह हमेशा अपनी बहन करिश्मा कपूर के पास जाती हैं। बेबो और लोलो के बीच की खास बॉन्डिंग हमेशा नजर आती हैं। दोनों कपूर सिस्टर्स अक्सर साथ में हैंगआउट करती दिखती हैं। सिर्फ करीना और करिश्मा ही नहीं बल्कि उनके बच्चों के बीच भी काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखती है। इस इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया कि संडे ब्रंच में करीना किसी डाएट फूड नहीं बल्कि पूरा चिट मिल खाना पसंद करती हैं। करीना कपूर को इटालियन खाना बेहद पसंद है। संडे ब्रंच में करीना कपूर को पिज्जा, बर्गर, पास्ता, फ्राईज और इटालियन कुजिन पसंद है। करीना कपूर को अपना पूरा परिवार हमेशा अपने आसपास रखना पसंद है। अपनी बहन, अपने कजिन और अपने पूरे परिवार के साथ संडे ब्रंच पर जाना चाहती हैं।

जब करीना से पूछा गया कि वह कब Annoyed होती हैं? इसके जवाब में करीना ने कहा, जब लोग समय पर नहीं होते या समय पर नहीं पहुंचते हैं तब मैं सबसे ज्यादा Annoyed होती हूं। करीना को समय पर रहना हमेशा पसंद है। इस इंटरव्यू के दौरान जब करीना से पूछा गया कि जब वह Annoyed होती हैं, तो क्या करती हैं? इसका जवाब देते हुए करीना ने बताया, "हम जिस पेशे में हैं, वहां कुछ नहीं कर सकते हैं।" सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में करीना कपूर से जब पू स्टाइल में कुछ चीजों को रेटिंग देने के लिए कहा गया तो करीना ने पिज्जा पर पाइनएप्पल को माइनस रेटिंग दी। स्ट्रॉबेरी के साथ चॉकलेट को बेगम खान ने परफेक्ट 10 की रेटिंग दी। अपने बारे में सुने सबसे अजीब वायरल न्यूज के बारे में पूछने पर करीना ने हंसते हुए कहा, "हर रोज हम अपने बारे में कई अजीब सी खबरें सुनते रहते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X