..................... Kareena kapoor doppelganger asmita Gupta video gone viral on social media saif taimur and jeh will confuse - Hindi Filmibeat

वही गुलाबी गाल... वही मोटी-मोटी आंखें, करीना कपूर की हमशक्ल को देख सैफ अली खान भी खा जाएंगे धोखा

Kareena kapoor

कुछ लोगो का कहना है कि दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग होते हैं। इसी तरह इन दिनों बॉलीवुड के सितारों के हमशक्ल रोजाना सामने आते रहते हैं। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली करीना कपूर की हमशक्ल की वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देख कर करीना के पति सैफ और उनके बच्चे तैमूर और जेह भी शायद कंफ्यूज हो जाएं। तो चलिए देखते हैं पाटोदी खानदान की बेगम करीना कपूर की हमशक्ल का वीडियो। जिसे देख आपकी आंखें भी शायद धोखा खा जाएंगी।

करीना कपूर की हमशक्ल का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर asmita.gupta नामक एक अकाउंट पर एक लड़की अक्सर वीडियोस शेयर करती रहती है। इतना ही नहीं वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़की हुबहू बॉलीवुड की बेबो की तरह दिल नजर आ रही है। जिसकी आंखें बिल्कुल मोटी मोटी है और उसने काफी गहरा काजल भी लगाया हुआ है। वही गुलाबी गाल और बालों में चोटी बनाए हुए लोगों को कंफ्यूज करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस वीडियो में वो 'जब वी मेट' मूवी का डायलाग बोलती हुई देखी जा सकती है।

अस्मिता की फैन फॉलोइंग है ज़बरदस्त

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अस्मिता गुप्ता एक डिजिटल क्रिएटर है जो कि दिल्ली की रहने वाली हैं। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर उनके 158K से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। जहां पर वह अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज को भी शेयर करती हुई नजर आती है। अस्मिता की ज्यादातर तस्वीरें और वीडियोस बॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान की तरह ही नजर आती हैं।

वीडियो पर जमकर लोगों के आ रहे रिएक्शन

करीना कपूर की हमशक्ल लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह इस वीडियो में एक्ट्रेस की कॉपी करती हुई नजर आ रही है। वही इस वीडियो पर लाखों में लाइक्स भी आ चुके हैं। एक यूजर तो वीडियो पर कमेंट करते हुए कहता है कि इसे देखकर तो सैफ अली खान भी कंफ्यूज होने वाले हैं। वही एक और यूजर कमेंट करता है कि ये तो एकदम रियल नजर आ रहा है और कोई इतना परफेक्ट कैसे हो सकता है। एक सेकेंड के लिए तो मुझे ऐसा ही लगा कि मैं करीना कपूर को ही देख रहा हूं। कुछ यूजर्स तो लिखते हुए नज़र आए कि इसे देख कर तैमूर तो मम्मी-मम्मी कहने लगा होगा।

Read more about: kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X