इस छोटी सी बात पर दीया मिर्ज़ा पर भड़क गईं थी करीना कपूर, बोलीं- 'आखिर तुम होती कौन हो...?'

Kareena Kapoor Dia Mirza Cat Fight : बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिलता है कि फिल्मी सितारों के बीच में कैट फाइट होती रहती है। जो कि कई बार इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि विवाद बन जाती है। ऐसा ही आज हम आपको एक किस्सा करीना कपूर खान और दीया मिर्जा का बताने वाले हैं। हालांकि वैसे तो देखने को मिला है कि कभी भी दोनों किसी फिल्म में साथ में नजर नहीं आई और ना ही दोनों के बीच में कोई भी अनबन की खबरें सामने आई।
क्यों हुई थी करीना कपूर और दीया मिर्जा के बीच लड़ाई?
लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि करीना कपूर और दीया मिर्जा के बीच में झगड़ा हो चुका है और वह एक वक्त पर काफी चर्चा का विषय भी बना रहा था। जिस वक्त यह लड़ाई हुई उसे समय उर्मिला मातोंडकर और नम्रता शिरोडकर भी वहां पर मौजूद थी। तो चलिए बताते हैं कि करीना कपूर और दीया मिर्जा के बीच में ऐसा क्या हुआ था।
दीया मिर्जा और करीना कपूर के बीच हुई थी कैट फाइट
दरअसल, करीना कपूर और दीया मिर्जा के बीच का यह किस्सा 20 साल पुराना है। एक इंटरव्यू के दौरान दिया मिर्जा ने इस लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2003 में करीना कपूर और वह लखनऊ में एक इवेंट में पहुंची थी। इसी इवेंट के दौरान उनके साथ में उर्मिला मातोंडकर और नम्रता शिरोडकर भी गई थी। इवेंट अच्छा खासा चल रहा था और तभी कुछ ऐसा हुआ कि करीना, दीया मिर्जा पर बुरी तरीके से भड़क गई थी। इसके बाद वह उनका खूब खरी खोटी भी सुनाने लगी।
दीया मिर्ज़ा ने बताया पूरा मामला
दीया मिर्जा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि लखनऊ में सहारा ग्रुप का एक इवेंट था। यहां पर करीना, उर्मिला और नम्रता को सलवार कमीज पहनना था। वह भी तिरंगे के साथ में, लेकिन करीना यह चाहती थी कि वह हैवी ज्वेलरी के साथ में घाघरा चोली वियर करें। एक्ट्रेस ने खास तौर पर इसी इवेंट के लिए उसे बनवाया था। लेकिन तिरंगा नहीं पहना हुआ था। इस बात को देखकर नम्रता काफी नाराज हो गई कि इवेंट के यूनिफॉर्म को करीना फॉलो नहीं कर रही।
जब दीया मिर्ज़ा पर भड़की थी करीना कपूर
दीया मिर्जा ने आगे इंटरव्यू में बताया कि "उस समय मैं नम्रता से कहा कि वह करीना का आउटफिट लेकर बाहर चली जाए, जिससे कि हम अकेले में बात कर पाए। लेकिन इस समय अचानक करीना को पता नहीं क्या हो गया कि वह मेरे पर भड़क गए और जोर-जोर से मुझ पर चिल्लाने लगी। करीना ने कहा कि तुम होती कौन हो, नम्रता को ऑर्डर देने वाली। करीना का ऐसा व्यवहार देखकर मैं काफी हैरान हो गई थी। मुझे बुरा तो लगा लेकिन समझ नहीं आया कि क्या करूं। मैं शांत रहना ठीक समझा और बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गई।"


Click it and Unblock the Notifications











