क्रिमिनल लॉयर बनना चाहती ये बच्ची, किस्मत ने बनाया सबसे बड़ी हीरोइन, पहचाना क्या?

Kareena Kapoor Childhood Photo: अगर बॉलीवुड से जुड़ा हुआ कोई ऐसा परिवार हो तो तुरंत मान लिया जाता है कि इस घर के बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में ही आगे चलकर काम करने वाले हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जो कि सबसे पुराने फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती है और इसके बावजूद यह फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी।
तस्वीर में नजर आ रही बच्ची फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी बल्कि उसे कानूनी दुनिया में अपना नाम बनाना था। लेकिन इसकी किस्मत इसे बॉलीवुड में ले आई और पढ़ाई पूरी करने के बाद इसने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। दरअसल यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि कपूर खानदान की चुलबुली पू यानि कि करीना कपूर है।
करिश्मा और करीना कपूर दोनों ही कपूर खानदान की पहली ऐसी दो लड़कियां हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। दरअसल पहले कपूर खानदान की लड़कियां फिल्मों में काम नहीं किया करती थी। करीना और करिश्मा की बॉन्डिंग बहुत जबरदस्त है। लेकिन फिल्मों में आने से पहले करीना अपनी एक हरकत से करिश्मा को काफी परेशान करती थी।
इस बात का खुलासा खुद करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था और बताया था कि करीना कपूर चुपचाप उनके जींस चुरा लेती थी। करीना कपूर को उन हसीनों में से एक माना जाता है जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में जीरो फिगर का ट्रेंड शुरू कर दिया था। अभिनेत्री ने 'टशन' फिल्म के लिए बुरी तरीके से वजन घटा लिया था।
करीना कपूर पर इस फिल्म के बाद मानसिक तौर पर भी प्रभाव पड़ा था। आज भी इंडस्ट्री में जीरो फिगर का ट्रेंड लाने का क्रेडिट एक्ट्रेस को ही मिलता है। करीना कपूर हमेशा से यही कहती आई है कि इंडस्ट्री में फिल्म की डिमांड के अनुसार बॉडी को ट्रांसफॉर्म करना बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन वह कभी भी किसी को जीरो फिगर की सलाह नहीं देती है।


Click it and Unblock the Notifications