करीना कपूर ने एक्टर को कहा भाई, उसी संग दिए इंटिमेट सीन, अभिनेता बोले- तुम्हे कभी माफ़ नहीं करूंगा...

Kareena Kapoor Call Abhishek Bachchan Brother: करीना कपूर आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि करीना कपूर और अभिषेक बच्चन ने साथ में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करीना कपूर और अभिषेक बच्चन पर इस फिल्म में इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। लेकिन इस सीन के चलते अभिषेक बच्चन, करीना कपूर से नाराज हो गए थे और एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि वह एक्ट्रेस को कभी भी माफ नहीं करेंगे।
करीना कपूर और अभिषेक बच्चन के बीच में 'रिफ्यूजी' फिल्म के दौरान कई सारे रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे। फिल्म में एक सीन को दरगाह में फिल्माया गया था। इस सीन के दौरान एक्ट्रेस अभिनेता को रुकने के लिए कहती हैं। लेकिन अभिषेक बच्चन रोमांटिक सीन को लेकर काफी एक्साइटेड थे और शूट से पहले ही करीना ने एक्टर से जो कुछ भी कहा उसने उनका पूरा का पूरा मूड बर्बाद कर दिया।
दरअसल अभिषेक बच्चन ने सिमी ग्रेवाल के शो के दौरान कह दिया था कि "करीना मैं तुम्हें कभी भी माफ नहीं करूंगा क्योंकि उस सीन में तुमने मेरा काम पूरी तरीके से खराब कर दिया था। तुमने मुझे कहा कि अभिषेक यह हमारा साथ में पहला रोमांटिक सीन है। मुझे तुमसे कैसे प्यार हो सकता है? तुम तो मेरे भाई जैसे हो।"
करीना कपूर ने शादी के तकरीबन 1 साल बाद PTI के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें ऑन स्क्रीन इंटीमेट सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है। शादी होने के बावजूद भीफिल्मों में भूमिकाओं के प्रति उनकी धारणा वही है। अगर स्क्रिप्ट की मांग होती है तो वह इंटीमेट सीन जरूर करेंगी। करीना कपूर ने ओमकारा से लेकर 3 इडियट्स जैसी बेहतरीन फिल्मों में इंटीमेट सीन दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications