'कुर्बान' में सैफ संग सेक्सी सीन करने पर ये क्या बोल गईं करीना- दिक्कत नहीं हुई क्योंकि हम तो पहले से ही...

करीना कपूर खान और सैफ अली खान कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद में शादी के बंधन में बंधे थे। बता दे कि दोनों शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुके थे। लेकिन आज के वक्त में दोनों बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं और साथ ही साथ हाल ही में करीना राउंड टेबल डिस्कशन के लिए भी शामिल हुई थी। इसी दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनसे सैफ अली खान के साथ में फिल्म कुर्बान में सेक्स सीन को लेकर भी सवाल किया और इस पर एक्ट्रेस ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया।
सैफ अली खान संग रिलेशनशिप पर बोलीं करीना
दरअसल आपको बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा के सवाल पर करीना ने कहा कि हम पहले से उस समय एक दूसरे को डेट करने लग गए थे। हमने इसके लिए ऑडिशन भी दिया था तो वह काफी सही रहा था। कोई दिक्कत भी नहीं आई। काजोल इस समय अपनी मजाकिया अंदाज में बोलती है कि वह तो इनका प्राइवेट ऑडिशन होगा। काजोल की इस बात को सुनते ही वहां पर मौजूद सब लोग हंसने लग जाते हैं और करीना को भी हंसी कंट्रोल नहीं होती है।
बच्चों के लिए की शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया और लिव-इन में रहे। इसके बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। बता दे कि दोनों ने शादी इसीलिए की क्योंकि दोनों ही बच्चे चाहते थे। डर्टी मैगजीन को दिए हुए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा था कि आप सिर्फ बच्चों के लिए शादी करते हो। वरना आप लिव-इन में भी रह सकते हो। इसीलिए हमने 5 साल लिव-इन में रहने के बाद आगे कदम बढ़ाया क्योंकि हम बच्चे चाहते थे।
करीना ने बच्चों की परवरिश पर की बात
करीना कपूर ने इस दौरान अपने पेरेंटिंग स्टाइल को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह चाहती है कि दोनों बच्चे रिस्पेक्ट करें। आगे उन्होंने बोला कि मैं यही चाहती हूं कि मैं बच्चों के सामने अपनी पूरी जिंदगी जी लूं। मैं उनके साथ सब करना चाहती हूं और हम खुश रहेंगे तभी वह खुलकर जी पाएंगे। मैं अपने परिवार और अपनेबच्चों के साथ-साथ अपने पति और दोस्तों से बहुत ज्यादा अटैच्ड हूं। जो भी लोग मेरी लाइफ में आ जाते हैं मैं उनको कभी भी जाने नहीं देती हूं और ना वह जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

