BINDAAS...''कैटरीना-दीपिका के साथ फंसने से अच्छा..मैं मर ही जाऊं''
करीना कपूर खान हैं तो बड़ी ही मजे़दार एक्ट्रेस। जब भी बोलती हैं बिंदास बोलती हैं और सामने वाले के चेहरे पर हंसी ज़रूर आ जाती है। आज बेबो का जन्मदिन है। 21 सितंबर 1980 को जन्मीं एक्ट्रेस हो गई हैं 37 साल की हो गई हैं और हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा है।
आज करीना के जन्मदिन पर हम उनकी कुछ ऐसी बातें करेंगे जिसे जानकर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। एक बार कॉफी विद करण में उन्होंने ऐसे ऐसे जवाब दे डाले कि आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

सबसे मज़ेदार सवाल था उनकी दोनों एक्स भाभियों पर। यानि कि कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण पर। करीना से करण जौहर ने पूछा कि अगर लिफ्ट में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ फंस गई तो क्या करेंगी।
बेबो का जवाब इतना बिंदास था कि सब हंसते हंसते लोटपोट हो गए। उनका कहना था कि अगर ऐसा हुआ तो वो खुद को ही मार डालेंगी। कम से कम ऐसी हालत यानि कि प्रेगनेंसी के टेंशन के साथ ये टेंशन तो नहीं संभलेगी।
'C' ग्रेड फिल्म से लेकर..सलमान-अक्षय की लकी चार्म तक...देखिए REPORT CARD
वैसे ये पहली बार नहीं था कि करीना कपूर के किसी जवाब पर लोग बस हंस दिए हों, उनकी ज़्यादातर बातें चुटकुले ही होती हैं। अगर यकीन नहीं है तो यहां देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications