#BirthdayBash- सुपरस्टार एक्ट्रेस..सुपरस्टार परिवार..पार्टी भी शानदार!
करीना कपूर कल 36 साल की हो गईं और उनके फैन्स ने भी बर्थडे पर ढेरों बधाइयां दीं। करीना कपूर के लिए ये जन्मदिन और भी ज्यादा खास था क्योंकि वो मां बनने वाली हैं । करीना कपूरके बर्थडे को खास बनाने में उनके परिवार और दोस्तों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
[10 फिल्म लगातार फ्लॉप..फिर भी बनी रहीं सुपरस्टार..सबसे अलग और शानदार]
अब बर्थडे भी बॉलीवुड सबसे क्यूट एक्ट्रेस और कपूर फैमिली की सबसे छोटी बेटी का था। हालांकि इस बर्थडे पर सैफ अली खान नजर नहीं आए जबकि वो हर साल बर्थडे पर करीना के साथ ही होते हैं। रणबीर कपूर भी बहन की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे और बेहद खुश नजर आ रहे थे।

करिश्मा कपूर करीना कपूर को कितना मानती हैं ये तो सभी जानते हैं। करीना उनकी छोटी बहन और दोस्त दोनों ही है। करीना कपूर की बर्थ डे की ज्यादातर तस्वीरें करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
पूरा कपूर परिवार करीना के जन्मदिन पर साथ नजर आए। वैसे कोई भी मौका हो कपूर फैमिली की ये खासियत है कि वो हमेशा साथ में ही नजर आते हैं।
करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर और मैनेजर के साथ।
अगर सबसे साथ इंज्वॉय करते कोई नजर आया तो वो हैं रणबीर कपूर। रणबीर कपूर के साथ करीना कपूर की मैनेजर।
अब अगर बर्थडे करीना कपूर का हो तो जाहिर सी बात है कि उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा तो जरूर होंगी। अमृता ने करण कपूर के साथ अपनी ये तस्वीर शेयर की। बता दें कि करन कपूर शशि कपूर के बेटे हैं।
करिश्मा कपूर ने करीना कपूर के बर्थडे पर उनकी ये क्यूट सी तस्वीर शेयर की थीं।
अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा काफी हॉट लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications






